Dausa : पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने कांग्रेस नेता के शोरूम को बनाया निशाना, ढाई लाख का माल किया पार

Dausa : दौसा के बांदीकुई में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने दुकान का शटर…

दौसा में कांग्रेस नेता के शोरूम में चोरी

Dausa : दौसा के बांदीकुई में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। जिसमें 70 हजार की नकदी समेत सात एलईडी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई वहां से पुलिस थखाना महज 100 मीटर की दूरी पर है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुरेश शाहरा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

सुरेश शाहरा ने बताया कि जब चौकीदार को शोरूम का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया तो उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस थाने के पास ही चोरी की होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। वहीं घटना के खिलाफ इलाके के लोगों मे आक्रोश व्यापत है।

यह भी पढ़ें- पालतू जानवर की तरह चीतों को पालता था भरतपुर का यह परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *