C.P. Joshi को मिला आदर्श विधानसभा अध्यक्ष पुरस्कार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (C.P. Joshi) ने कहा है कि लोग शिक्षित होंगे तब ही देश और लोकतत्रं मजबूत हो सकेगा। दुनिया में…

C.P. Joshi

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (C.P. Joshi) ने कहा है कि लोग शिक्षित होंगे तब ही देश और लोकतत्रं मजबूत हो सकेगा। दुनिया में हम ताकत बनकर उभर रहे हैं। संसद और विधान सभाएं ज्यादा दिन चलनी चाहिए, क्योंकि सांसद और विधायक की जनता के प्रति जवाबदेही होती है। ऐसे में विधानसभा व लोकसभा के सदनों का साल में 200 दिन चले यह बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नीति प्रमुख है, व्यक्ति नहीं। इसलिए नौजवानों को लोकतत्रं सही अर्थों में समझाना होगा। ऐसे लोगों को आगे लाना होगा, जो देश के लिए सक्रिय भागेदारी निभा सकें।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने दिया सम्मान

डॉ. जोशी (C.P. Joshi) को शुक्रवार को पुणे में भारतीय छात्र संसद द्वारा आदर्श विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान से नवाजा गया पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटील ने उन्हें साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. जोशी को सदन संचालन में अनुकरणीय नेतृत्व के प्रदर्शन और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनिश्चित करके लोकतत्रं को मजबूत करने के प्रति सभी नागरिकों को विशषे रूप से युवाओं के समक्ष लोकतंत्र को प्रचारित किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय लोकतत्रं को मजबूत बनाना होगा।

इसके लिए नीति बनाकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करना होगा। मतदान के प्रति युवाओं को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के एक पुत्र को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने छात्र नेता के रूप में पहचाना और मात्र 29 वर्षकी उम्र में विधायक बनने का मौका दिया। लोकतत्रं में ही यह संभव है।

नेहरू ने राष्ट्रविकास में किए कई कार्य

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (C.P. Joshi) ने कहा कि पंडित नेहरू ने नीति और सुनियोजित योजनाओंके आधार पर राष्ट्रके विकास के लिए महत्वपूर्णकार्य किए। नीति बनाकर ही देश का निर्माण सुनिश्चित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- जयपुर के नीरज ने खोजा इंस्टा में बग, FB ने दिया 38 लाख का ईनाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *