भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सीएम गहलोत की बैठक, रूट में हो सकता है आंशिक बदलाव

भारत जोड़ो यात्रा के रूट को लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में हो रही है। जानकारी…

ezgif 5 63d9145571 | Sach Bedhadak

भारत जोड़ो यात्रा के रूट को लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में हो रही है। जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा का जो रूट निर्धारित किया गया है, उसमें आंशिक बदलाव को लेकर यह मीटिंग की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई मंत्री और पदाधिकारी शामिल हैं।

यह है कारण

दरअसल भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के 5 जिलों में से होकर गुजरेगी। यह मध्य प्रदेश से झालवाड़ की सीमा से प्रवेश करेगी। इसके बाद यह पदयात्रा कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा होते हुए अलवर जाएगी। लेकिन कोटा, बूंदी और सवाईमाधोपुर के रूट में कुछ समस्या आने पर इसमें बदलाव की चर्चा हो रही है। आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ और राजस्व मंत्री रामलाल जाट लगातार भारत जोड़ो यात्रा के रूट का निरीक्षण कर रहे हैं। रामलाल जाट ने रूट में आंशिक बदलाव का कारण बताते हुए कहा कि कोटा, बूंदी के रास्ते मुकंदरा, दररा और रणथंभौर आ रहा हैं। जो कि वनक्षेत्र हैं। लेकिन वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत इन वनक्षेत्रों में कुछ पाबंदिया लगाई गई हैं। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को इन रास्तों से नहीं निकाला जा सकता और इन रास्तों को छोड़कर तय किए गए जिलों में सीधे नहीं जाया जा सकता।

दिग्विजय सिंह की कमेटी लेगी अंतिम फैसला

इसलिए इस रूट में बदलाव का सुझाव दिया गया है। इसी पर आज सीएम अशोक गहलोत बैठक ले रहे हैं। हालांकि रूट में क्या बदलाव होंगे इसका अंतिम फैसला कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में बनी कमेटी ही लेगी। सीएम गहलोत की बैठक में जो बदलाव प्रस्तावित किए जाएंगे उन्हें दिग्विजय सिंह की इस कमेटी को कारण के साथ भेजा जाएगा, इसके बाद ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *