हनुमानगढ़ में बोले सीएम अशोक गहलोत, कहा-हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है

हनुमानगढ़। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आज आखिरी दिन है।  ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता से प्रदेश में खुशनुमा माहौल है। ग्रामीण ओलंपिक…

Ashok Gehlot

हनुमानगढ़। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आज आखिरी दिन है।  ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता से प्रदेश में खुशनुमा माहौल है। ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता से प्रदेश में खुशनुमा माहौल है। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर संभाग के तीन जिलों के दौरे पर हैं।

राजनीति में आपसी दुश्मनी नहीं होनी चाहिए

हनुमानगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई विकास कार्यों को सौगात दी। सीएम गहलोत ने राजस्थान के युवाओं, छात्रों और लोगों से उन्हें सीधे अपने सुझाव भेजने की अपील की, ताकि सरकार उनकी इच्छाओं के अनुरूप योजनाएं पेश कर सके। मीड़िया को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा राजनीति में आपसी दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। केवल विचारधारा की लड़ाई लड़नी चाहिए। देश के लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी। यह जो खेल है इससे अपनी प्रेम-भाईचारा बढ़ता है। यही सोचकर हमने खेलों की शुरुआत की। आज इसका तीसरा चरण पूरा हो रहा है।

गहलोत ने गिनाई उपलब्धियां

अभी तक मैंने 200 से ज्यादा खिलाड़ियों को नौकरी दी है। राजस्थान का माहौल खेल के प्रति हो, यह हमारा प्रयास होगा। हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है। विधायकों ने जो मांगा हमने वो सब दिया। यहां 350 करोड़ रुपये का मेड़िकल कॉलेज बन रहा है। 300 बेड का मेड़िकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, कृषि कॉलेज, महिला कॉलेज बनेगा। महिला कॉलेज के लिए 6 करोड़ रुपए दिए है। मैं बचपन से ही अंग्रेजी के खिलाफ रहा, लेकिन हमें अब समझ आया कि अंग्रेजी काम की है। अंग्रेजीवालों को बड़े पैकेज मिलते है। राजस्थान के नौजवान पीछे क्यों रहे? 8-10 साल में गांव के बच्चे अंग्रेजी बोलेंगें।

सुबह पहुंचे थे बीकानेर

इससे पहले सीएम गहलोत  सुबह नौ बजे स्पेशल प्लेन से जयपुर से रवाना होकर बीकानेर के नाल सिविल एयरपोर्ट साढ़े दस बजे पहुंचे। जहां से मुख्यमंत्री गहलोत हेलीकॉप्टर से बीकानेर पहुंचे। यहां पर उन्होंने राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन किया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के जिला स्तरीय कार्यक्रम की कबड्‌डी प्रतियोगिता में भाग ले रहीं खिलाड़ियों से मुलाकात की और मैच देखकर लुत्फ उठाया। इसके बाद सीएम गहलोत ने बीकानेर के हनुमानगढ़ में खेल स्पर्धाओं का अवलोकन किया। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री बीडी कल्ला, गोविंद राम मेघवाल, लालचंद कटारिया, भंवर सिंह भाटी के साथ जनता से मुलाकाल की।

यह भी पढ़ें- दिव्या मदेरणा बोली-3 करीबियों की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाए CM गहलोत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *