5 हजार रुपये में गाड़ी रेंट पर…सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या को अंजाम देने के लिए हत्यारे जिस गाड़ी में सवार होकर आए थे। उस गाड़ी को 5 हजार रुपये रेंट पर लिया गया था।

Rajasthan Police 2023 12 05T193243.651 | Sach Bedhadak

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर जहां पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच इस हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हत्याकांड में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या को अंजाम देने के लिए हत्यारे जिस गाड़ी में सवार होकर आए थे। उस गाड़ी को 5 हजार रुपये रेंट पर लिया गया था।

किराए पर ली थी गाड़ी

जानकारी के अनुसार बदमाशों ने गाड़ी 5 हजार रुपए में किराए पर ली थी। बदमाशों के साथ आया नवीन के शख्स ने 30 नवंबर को मालवीय नगर से स्कॉर्पियो किराए पर ली थी। दोपहर 12.30 बजे तक नवीन यह स्कॉर्पियो लेकर अकेला घूमता आया आया है। वैशाली नगर स्थित नर्सरी सर्किल के पास महज 2 मिनट के लिए स्कॉर्पियो बंद हुई थी। इसके बाद दोबारा वहां से रवाना होकर सुखदेव गोगामेड़ी के घर के बाहर रुकी थी, यह सब पुलिस को स्कॉर्पियो में लगे जीपीएस सिस्टम से पता चला है।

Rajasthan Police 2023 12 05T192435.228 | Sach Bedhadak

हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद….

पुलिस के अनुसार, जयपुर के श्याम नगर जनपथ स्थित सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर है। मंगलवार दोपहर करीब 1:03 बजे उनके घर 3 बदमाश पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलना है। फिर वो अंदर आए और सोफा पर बैठ गए। पहले तो वे सोफा पर बैठकर गोगामेड़ी से बात करने लगे। फिर करीब 10 मिनट बाद ही दोनों बदमाश उठे और फायरिंग कर दी। बदमाशों ने एक बजकर 21 मिनट फायरिंग करना शुरू कर दिया। करीब 20 सेकंड में पूरी घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के दौरान गोगामेड़ी के गार्ड ने बचाने की कोशिश की।

बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की। बदमाशों की ओर से कुल 17 राउंड फायरिंग हुई जिसमें 4 गोलियां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को लगी। घायलावस्था में मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले के दौरान सुरक्षा गार्ड की भी गोली लगने से मौत हो गई। हमलावरों के साथ आए नवीन सिंह शेखावत को भी गोली मार मौत के घाट उतार दिया।

साक्ष्य जुटाती पुलिस और एफएसएल की टीम

WhatsApp Image 2023 12 05 at 7.13.40 PM | Sach Bedhadak

रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Rajasthan Police 2023 12 05T192758.011 | Sach Bedhadak