रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के स्वागत कार्यक्रम में भी दो गुटों में बंटी दिखी भाजपा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अजमेर से आते वक्त किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सांसद भागीरथ…

ezgif 4 709e5e8bca | Sach Bedhadak

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अजमेर से आते वक्त किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में रेलवे से जुड़ी समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। जिसे लेकर अश्विनी वैष्णव ने उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि वे इसे लेकर जल्द ही पीएम मोदी से बैठक कर समस्याओं का किया जाएगा। लेकिन इस कार्यक्रम में भी भाजपा दो गुटों में बंटी दिखाई दी।

रेलवे स्टेशन की समस्याओं को रखा सामने

बता दें कि किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर जैन ने केंद्रीय मंत्री को मार्बल का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
उन्होंने रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सभापति दिनेश सिंह राठौड़ भाजपा नेता विकास चौधरी, विमल बड़जात्या,महेन्द्र पाटनी, सुभाष चौधरी, शशिकांत पाटोदिया,सुनील दरड़ा सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद रहे।

भाजपा में दिखी गुटबाजी

वहीं स्वागत कार्यक्रम से पूर्व भाजपा के यहां पर भी दो गुट नजर आए। यहां लगीं होर्डिंग पर केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद के फोटो पर आपत्ति जताई गई। सभापति दिनेश सिंह राठौड़ व भाजपा नेता विकास चौधरी में इसे लेकर तनातनी भी हुई। इस पर दोनों ने नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया।

रोजगार मेले में प्रदान किए नियुक्ति पत्र

अजमेर में रोजगार मेले में शिरकत करने आए रेल मंत्री ने राज्य सरकार का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि कई सरकारें पेपर लीक और करप्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। जबकि केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दस लाख लोगों को रोजगार मेले के तहत नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी, लेकिन यह सब पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया से हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज दूसरे चरण में 71056 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। पहले चरण में 22 अक्टूबर धनतेरस को 75226 लोगों को रोजगार प्रदान किए थे।

PM मोदी ने दिया युवाओं को रोजगार का तोहफा

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार का तोहफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। दस लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। हालांकि, कईं लोग आरोप लगाते है कि रोजगार कम है। लेकिन उन लोगों को समझना चाहिए कि जब 2014 में जब मोदी सत्ता में आए थे। तब देश की परिस्थितियां ठीक नहीं थी। देश अर्थ नीति से चल रहा था और बैकिंग सिस्टम भी खोखला था। कैसे-कैसे स्केम हुए। यह सब को पता है। उसे ठीक करने में समय लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *