भाजपा नेता अशोक परनामी का कांग्रेस पर निशाना,कहा- 4 साल जनता को बनाया बेवकूफ

अलवर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने के विरोध में भाजपा पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर जनाक्रोश यात्रा निकालेगी। इसे…

ezgif 4 35867be798 | Sach Bedhadak

अलवर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने के विरोध में भाजपा पूरे राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर जनाक्रोश यात्रा निकालेगी। इसे लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी अलवर में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।आज उन्होंने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

जनाक्रोश में सभी नेता होंगे शामिल

अशोक परनामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पूरे 4 साल आमजन को बेवकूफ बनाने का काम किया है। जो वादे किए थे। उन्हें पूरा नहीं किया। अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्कूलों में बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन आक्रोश रैली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी और यह सरकार के प्रति आक्रोश है। इस आक्रोश को जन जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा एक माध्यम बनाई गई है। इस यात्रा में सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हों या प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया हों या फिर गुलाबचंद कटारिया। सभी बड़े नेता इसमें सामूहिक रूप से शामिल होंगे।

कांग्रेस सरकार ने पूरे नहीं किए वादे

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने जो वादे किए उसमें विश्वासघात किया। विकास अवरुद्ध किया। पूर्व मुख्यमंत्री रही वसुंधरा राजे की अच्छी योजनाओं को बंद कर दिया। केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। इन सभी बातों को लेकर जनता के बीच हम जाएंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार की किसान निधि, आयुष्मान योजना ,उज्ज्वला योजना सहित अनेक योजनाएं जिन पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार उदासीन है। उन्होंने कहा कि 2018 में जब चुनाव हुए थे तो कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उसे लागू नहीं किया गया। किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई। 9000 किसानों की जमीनों की कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए और यहां तक कि कई किसानों की जमीन कुर्की कर दी गई थी। बेरोजगारों के साथ छलावा किया गया। भत्ता देने का वादा किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गांवों में नहीं आ रही है बिजली

बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई। किसानों को 8 घंटे बिजली देने का वादा किया गया, 3 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इधर उपयोग घरेलू घरेलू उपयोग के लिए 24 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन अब पावर कट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल है कोई भी यहां सुरक्षित नहीं है स्कूलों में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में राजस्थान की जनता को कैसे सुरक्षा होगी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार नीचे से ऊपर तक फैला हुआ है चाह आईएएस अधिकारियों मंत्रियों विधायकों सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

( रिपोर्ट- नितिन शर्मा )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *