Bharat Jodo Yatra : दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से की मुलाकात

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा में पहले चरण के लिए निकाली गई। आज दूसरा चरण नहीं होगा क्योंकि…

image 2022 12 16T120212.115 | Sach Bedhadak

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा में पहले चरण के लिए निकाली गई। आज दूसरा चरण नहीं होगा क्योंकि दोपहर को राहुल गांधी जयपुर आ रहे हैं। वे यहां भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने और कांग्रेस सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर अल्बर्ट हॉल में आयोजित हो रहे एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। आज सुबह यात्रा के दौरान अजमेर के दरगाह अंजुमन कमेटी के सदस्यों और अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की औऱ उन्हें अजमेर आने का न्यौता दिया।

दरगाह अंजुमन कमेटी की सदस्य और अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी आज सुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए दरगाह पहुंचे थे। वे कुछ देर यात्रा में चले भी। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें उपहार में दरगाह की एक तस्वीर दी। जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कमेट और विभाग के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को अजमेर आने का निमंत्रण भी दे दिया।

आज यात्रा का 100 वां दिन

बता दें कि आज राहुल गांधी की यात्रा का 100 वां दिन है। बीते 100 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से होते हुए अभी राजस्थान के दौसा जिले में है। आज यात्रा सुबह 6 बजे मीना हाईकोर्ट से शुरू होकर 11 बजे दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंची। 5 घंटे में भारत यात्री 22 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा समाप्त होने के बाद राहुल गांधी जयपुर के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को रील्स बनाना पड़ा भारी, चारों पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *