‘राह चलते कोई गाना बजा दिया तो पूरी यात्रा पर सवाल कैसे खड़े हो सकते हैं? – सीएम अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने वडोदरा में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कोर्ट के रूख पर जवाब दिया। उन्होंने…

CM Ashok Gehlot 5 | Sach Bedhadak

अशोक गहलोत ने वडोदरा में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कोर्ट के रूख पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है इसे भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कई लोग बेहद परेशान है। इसलिए उन पर जानबूझकर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। ताकि उनकी इस यात्रा में अवरोध पैदा हो।

अशो गहलोत ने कहा कि जैसे की खबर आई है कि म्यूजिक कंपनी ने राहुल गांधी की यात्रा पर कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वह सिर्फ और सिर्फ भाजपा की नाराजगी को दर्शाता है। अशोक गहलोत का कहना है कि राहुल गांधी महंगाई और बेरोजगारी को लेकर इस यात्रा को निकाल रहे हैं। इस पर केंद्र ध्यान नहीं दे रही है इस मुद्दे को कैसे हल किया जाए। वह तो बस राहुल गांधी की इस यात्रा में अवरोध पैदा करने की जुगत मेंल लगी है।

 सीएम ने कहा कि केंद्र को चाहिए कि वह सद्भाव और भाईचारे से विपक्ष के साथ रहे। अशोक गहलोत ने कहा कि आपने कई गलियों, सड़कों में बैंड-बाजे, गाने चलते देखे होंगे। तो इस यात्रा में किसी ने यह गाना चला दिया तो ऐसा क्या हो गया कि यात्रा पर ही सवाल खड़ा हो गया। उनके ट्विटर को ब्लॉक कर दिया।

दूसरी तरफ अशोक गहलोत ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल दागते हुए कहा कि उन्होंने 5000 करोड़ का सौदा किया है। लेकिन उन्होंने खुलासा नहीं किया कि इतनी बड़ी रकम उन्हें कहां से और किससे मिली। उन्होंने किससे यह सौदा किया है। सीएम ने कहा कि  उनकी दिल्ली में सरकार है, पंजाब में सरकार है तो गुजरात में घुसने के लिए उन्हें इतनी बड़ी रकम कहां से मिली। यह सवाल जनता पूछ रही है, गुजरात की जनता पूछ रही है उन्हें जवाब देना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *