जयपुर : शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की आंसर की जारी

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने आज शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती-2022 के पहले और दूसरे प्रश्न पत्र का मास्टर प्रश्न पत्र और…

शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2022 की आंसर की जारी

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने आज शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती-2022 के पहले और दूसरे प्रश्न पत्र का मास्टर प्रश्न पत्र और इसकी प्रारम्भिक आंसर की जारी कर दी है। इसे बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in  पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड सचिव सुनील पूनिया ने बताया कि प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रूपये निर्धारित किया गया है। भुगतान के लिए सर्विस चार्जेज ई-मित्र द्वारा अलग से वसूल किया जावेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जावेंगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक 13 अक्टूबर 1 बजे मध्य रात्रि से 15 अक्टूबर 11ः59 मध्य रात्रि तक उपलब्ध रहेगा। उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जायेगी। 

उन्होंने बताया कि आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जायेगी। आपत्तियों के लिये पोर्टल पर Standard, Authentic पुस्तकों के प्रमाण ही ऑनलाईन संलग्न करें। ऎसे प्रमाण के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नम्बर और संबंधित प्रश्न की क्रम संख्या लिखकर ही अपलोड करें। संदर्भ में पुस्तक का नाम, लेखक/लेखकों के नाम, प्रकाशक का नाम, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या भी लिखा जाना आवश्यक है। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जावेगा।

सचिव ने बताया कि परीक्षार्थियों ने आपत्ति शुल्क के पेटे अधिक जमा कराई गई राशि का किसी भी स्थिति में रिफण्ड नहीं होगा। इसलिए वे आवश्यकतानुसार देय शुल्क ही जमा कराएं।

यह भी पढ़ें- मंत्री महेश जोशी ने भिजवाया ‘कारण बताओ’ नोटिस का जवाब, अपने जवाब में कही ये बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *