World Cup 2023: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

World Cup 2023 : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन सट्‌टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के…

arrest 01 1 | Sach Bedhadak

World Cup 2023 : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑनलाइन सट्‌टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच वलर्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी आयोजन करने के आरोप में 2 सट्‌टेबाजों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह सूचना दी है। सट्‌टे के आरोपी की पहचान रोहिणी इलाके के रहने वाले सरबजीत (26) और अभुभव (25) के रुप में हुई।

यह खबर भी पढ़ें:World Cup 2023 : Shahid Afridi ने भारतीय गेंदबाजों को लेकर की विवादित टिप्पणी, सुनकर आपको भी आ जायेगा गुस्सा

पुलिस ने कहा, कुछ लोग श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के दौरान सेक्टर -16, रोहिणी दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Sa vs Aus 01 | Sach Bedhadak

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए कहा, एक पुलिस टीम गठित की गई और परिसर पर छापेमारी की गई, जहां सरबजीत और अनुभव नाम के दो व्यक्ति विश्व कप मैच पर सट्टा लगाते पाए गए। डीसीपी ने कहा, पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। मौके से एक लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए है। आरोपियों के ऊपर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।