IPL 2023 : David Warner ने क्यों छुए भुवनेश्वर के पैर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश, देखें Video

IPL 2023 के 34वें मुकाबले में एक आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिला है। फैंस यह नजारा देखकर हैरान रह गए है। यह वीडियो सोशल मीडिया…

dc 1 | Sach Bedhadak

IPL 2023 के 34वें मुकाबले में एक आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिला है। फैंस यह नजारा देखकर हैरान रह गए है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार के पैर छुते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डेविड वॉर्नर तेजी से भुवनश्वर कुमार की तरफ आते हैं और आते ही उनके पैरों को छुने लगते है। यह हैरान करने वाला नजारा देखकर आसपास में खड़े खिलाड़ी भी चौक जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023: MS Dhoni का क्रिकेट से संन्यास लेना तय, इस वजह से हुआ कंफर्म

बता दें कि यह नजारा दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के टॉस के बाद हुआ है। डेविड वॉर्नर टॉस होने के बाद भुवनेश्वर कुमार के पास तेजी से जाते है और उनके पास पहुंचते ही उनके पैरों को छुते है, इसके बाद भुवनेश्वर भी वॉर्नर को गले लगा लेते हैं।

इस वजह से वॉर्नर ने छुए भुवनेश्वर के पैर

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार दोनो ही टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। लेकिन आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान है और भुवनेश्वर सनराइजर्स का भाग है। फैंस वॉर्नर और भुवी के इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे है।

dc | Sach Bedhadak

SRH के खिलाफ 7 रन से जीती दिल्ली
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए है। वहीं जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 137 रन ही बना पाई। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली 7 रनों से यह मैच जीतने में सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *