IPL 2023 : इन 5 सस्ते खिलाड़ियों ने लूटी महफिल, टीम के लिए बने मैच विनर

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का लीग चरण अब अपने आखिरी चरम पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी…

ipl 2023 27 | Sach Bedhadak

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन का लीग चरण अब अपने आखिरी चरम पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी कई टीमों के बीच जद्दोजहद देखने को मिल रही है। गुजरात एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के 16वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : Ravi Shastri का बड़ा बयान, वनडे विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं ये 3 युवा खिलाड़ी

riku | Sach Bedhadak

आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से लूटी महफिल
आईपीएल 2023 को शुरु होने से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को 1 करोड़ की बेस प्राइस से कम की कीमत में खरीदा गया था। उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था और अपने दम पर टीम को जीत दिलाई थी। वहीं कुछ खिलाड़ी 10 करोड़ से अधिक पाने वाले खिलाड़ी भी बुरी तरह फ्लॉफ हुए हैं।

Ritu 01 | Sach Bedhadak

(1) अजिंक्य रहाणे
आईपीएल 2023 के सीजन में चुन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे को 50 लाख रुपए की बेस प्राइस में खरीदा था। वहीं रहाणे ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया और अपने आईपीएल करियर के सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ चेन्नई के लिए बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 19 गेंद में एक अर्धशतक भी जड़ा है। वहीं रहाने शानदार प्रदर्शन के बदौलत उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

Piyush 1 | Sach Bedhadak

(2) पीयूष चावला
इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने पीयूष चावला को 50 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। वह अब तक इस सीजन में 13 मुकाबले में 20 विकेट झटकाए हैं। इस सीजन में पीयूस चावला ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में पीयूस चावला अनसोल्ड रहे थे।

Rinku 3 | Sach Bedhadak

(3) रिंकू सिंह

आईपीएल 2023 के सीजन में रिंकू सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम के सेलेक्टर्स को भी प्रभावित किया है। रिंकू सिंह ने गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगातार केकेआर को हार हुआ मैच जीत दिलाई थी। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी फिफ्टी जड़कर उन्होंने टीम को जीत दिलाई है। केकेआर ने रिंकू सिंह को महज 55 लाख की बेस प्राइस में खरीदा है। रिंकू सिंह ने इस सीजन में 13 मैचों में 143.31 की स्ट्राइक रन रेट 407 रन बनाए है।

pathirana 1 1 | Sach Bedhadak

(4) मथीशा पथिराना

सीएसके के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी इस आईपीएल की बड़ी खोज रहे हैं। पथिराना को चेन्नई सुपरकिंग्स ने केवल 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था। लेकिन अब टीम के लिए डेथ स्पेशलिस्ट बन गए हैं। आखिरी के ओवरों में उनकी गेंदों पर शॉट लगाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं रहा है। पथिराना ने इस टूर्नामेंट में 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए है।

prabhu | Sach Bedhadak

(5) प्रभसिमरन सिंह

प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा था। बतौर ओपनर वो पंजाब के लिए कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 12 मैचों में 27.83 की औसत और 153.91.2 दिन पहले की स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने टीम को एक अहम जीत दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *