IPL 2023: जसप्रीत बुमराह से लेकर जॉनी बेयरस्टो तक, चोट के कारण बाहर हुए ये 5 क्रिकेटर

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले कई खिलाड़ियों की चोट टीमों के लिए बड़ा संकट बन गई है और वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं…

IPL 2023 2 | Sach Bedhadak

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले कई खिलाड़ियों की चोट टीमों के लिए बड़ा संकट बन गई है और वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पायेगे। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से लेकर जसप्रीत बुमराह, झाय रिचर्डसन सहित कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल है। जॉनी बेयरस्टो पिछले साल पैर टूटने की वजह से लंबे समय से अपनी चोट से जूझ रहे हैं, ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद रिकवरी अभियान में लगे हुए है और जसप्रीत बुमराह अपनी बैक इंजरी से उभर रहे है।

bumrah | Sach Bedhadak

चोटिल खिलाड़ियों की सूची में ऐसे खिलाड़ियों की सख्या बढ़ रही है, जिनको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे खिलाड़ी जो पूरी तरह से आईपीएल 2023 से बाहर नहीं हुए है लेकिन शायब वो अपनी टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इन क्रिकेटरों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर अपनी बैक इंजरी से परेशान हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- Babar Azam को लेकर Shoaib Akhtar की भविष्यवाणी, कहा- क्रिकेट के भगवान से भी ज्यादा शतक लगाएंगे

बेयरस्टो | Sach Bedhadak

(1) जॉनी बेयरस्टो

पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में जॉनी बेयरस्टो का गोल्फ खेलते के दौरान चोटिल हुए और उनके घुटने में चोट आई थी। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया टीम के मैथ्यू शॉर्ट टीम में शामिल किया गया है।

(2) झाय रिचर्डसन

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी झाय रिचर्डसन चोट की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते है। रिचर्डसन को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 1.50 करोड़ में खरीदा था। बता दें कि रिचर्डसन बिग बैश लीग के दौरान चोटिल हुए थे।

(3) जसप्रीत बुमराह
मुंबई इंडियंन के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते आईपीएल 2023 से लगभग बाहर हो चुके है। वो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। इसकी के चलते वो एशिया कप 2022, टी20 वर्ल्ड से बाहर होना पड़ा था।

krashana 01 | Sach Bedhadak

(4) प्रसिद्ध कृष्णा
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा बीते 6 महीने से मैदान से दूर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा पिछले साल भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी पीठ चोटिल कर बैठे थे। प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल में राजस्थान के लिए साल 2022 सीजन में कुल 19 विकेट चटकाए थे।

Pant | Sach Bedhadak

(5) ऋषभ पंत
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया था, ऋषभ पंत लगभग 2 महीने से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *