IND vs NZ : शमी का पंजा, विराट कोहली की शानदार पारी, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हराया

भारत ने मोहम्मद शमी (54/5) की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली (95), रोहित (46) और आखिरी समय में रविंद्र जडेजा की जबरदस्त बैटिंग के दम पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा कीवियों के खिलाफ विश्व कप में साल 2003 के बाद से जीत के पड़ा सूखा भी मिटा दिया दिया।

Team India | Sach Bedhadak

धर्मशाला। भारत ने मोहम्मद शमी (54/5) की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली (95), रोहित (46) और आखिरी समय में रविंद्र जडेजा की जबरदस्त बैटिंग के दम पर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा कीवियों के खिलाफ विश्व कप में साल 2003 के बाद से जीत के पड़ा सूखा भी मिटा दिया दिया। टॉस हारकर न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शतक के दम पर 273 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने छह विकेट खोकर 274 का लक्ष्य हासिल कर लिया।

सबसे तेज दो हजारी बैटर बने गिल

गिल ने 38 पारी में सबसे तेज 2000 वनडे रन बना लिए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया। वहीं, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 छक्के की मदद से वनडे वर्ल्ड कप में 38 छक्के लगा गेल (49 छक्के) के बाद दसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-SL vs NED World Cup 2023: श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, समरविक्रमा-निसांका ने जड़े

भारत अंक तालिका में पहुंचा टॉप पर

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं जीत हासिल करने के साथ ही अंक तालिका में टॉप पोजिशन पर कब्जा जमाया है। न्यूजीलैंड की टीम इस हार के बाद अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है। ऑस्ट्रेलिया चौथे जबकि पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है।

भारत की लगातार 5वीं जीत

भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी के पांच विकेट और विराट कोहली के 95 रन की पारी के दम पर वर्ल्ड कप में अपना लगातार 5वीं जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के खिलाफ 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

विराट शतक से चूके

भारत विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक और शानदार पारी खेली। शतक के करीब पहुंचकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वो अपना विकेट गंवा बैठे। मैट हेनरी की गेंद पर 104 बॉल पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 95 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स को अपना कैच दे बैठे।

यह खबर भी पढ़ें:-SA vs ENG World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत, इंग्लैंड को 229 रनों से हराया