IND vs ENG : भारत ने इंग्लैंड पर बनाया दबाव, गेंदबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन, यशस्वी ने ठोका शतक

IND vs ENG 3rd Test Match : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन खत्म हो गया है। टीम इंडिया…

| Sach Bedhadak

IND vs ENG 3rd Test Match : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल के शतक के बदौलत 322 रन की बढ़त हासिल कर ली है। 104 रन बनाकर जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए है। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पाी में 319 रन बनाकर जायसवाल रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन बनाए है। भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत 126 रन की बढ़त के साथ की।

यह खबर भी पढ़े:- IND vs ENG : राहुल और जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट में शामिल, कोहली सहित इन खिलाड़ियों की हुई छुट्‌टी

भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेके घुटने
शनिवार को लंच तक बेन स्टोक्स और बेन स्टोक्स और बेन फोक्स नाबाद थे। लंच से वापस लौटते इंग्लिस टीम को लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट चटकाए है। 65वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच करवाया था। वह 41 रन बना पाए थे। इसके अगले ओवर यानी 66वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने बेन फोक्स को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाया। फोक्स 13 रन बनाकर आउट हुए है। 314 के स्कोर पर इंग्लैंड के दो और झटके लगे है।

yasswi jaswal 01 | Sach Bedhadak

मोहम्मद सिराज ने रेहान अहमद को क्लीन बोल्ड किया, वो केवल 6 रन बनाकर पवेलेयन लौट गए। इसके अगले ही ओवर में जडेजा ने टॉम टॉम हार्टले को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों स्टंप कराया। इसके बाद सिराज ने जेम्स एंडरसन (1) को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को 314 रन पर सिमेट दिया है। भारत की तरफ से सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए है। वहीं, कुलदीप और जडेजा को 2-2 विकेट विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 2-2 विकेट मिले। बुमराह और अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाया।

तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाई 322 रनों की बढ़त
भारतीय टीम ने दूसरी परी की शुरुआत 126 रन की बढ़त के साथ की। यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक जड़ा है। इससे पहले विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। वहीं पहली पारी में शतक ठोकने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बना आउट हो गए। फिलहाल शुभमन गिल 120 गेंदों में 65 और कुलदीप यादव 15 गेंदों में 3 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।