Asian Games 2023 : भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड

Asian Games 2023 : चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स का आज 12वां दिन है। भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते गत चैम्पियन…

hocky 01 1 | Sach Bedhadak

Asian Games 2023 : चीन में चल रहे 19वें एशियन गेम्स का आज 12वां दिन है। भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते गत चैम्पियन जापान को 5-1 से हराकर गोलड मेडल पर कब्जा कर लिया है। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा 2 गोल किए है। वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित राहिदास ने 1-1 गोल दागा है। जापान की तरफ से इकलौता गोल तनाका ने किया, इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें:– World Cup 2023 में होगी पैसों की बारिश, सरकार करेगी मोटी कमाई, 5 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ!

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें नहीं कर पाई गोल
बता दें कि फाइनल मैच के दौरान पहले क्वार्टर में दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर पाई। लंबे समय के बाद खेल के 25वें मिनट में भारत गोल करने में सफल रहा है। भारतीय टीम के लिए गोल मनप्रीत सिंह ने दागा है। हाफटाइम के वक्त भारत 1-0 से आगे थे। इसके बाद भारत ने तीसरे क्वार्टर में लगातार 2 गोल दागे।

32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर किया। इसके 4 मिनट बाद 36वें मिनट में अमित रोहिदास ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर ही गोल दागा है। चौथे क्वार्टर में भी भारत ने 2 गोल दागे। पहले 48वें मिनट में अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल दागा। हालांकि सेरेन तनाका ने 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल्उ करेन भारत को 5-1 से शानदार जीत दिलाई।

भारत ने हॉकी में चौथी बार जीता गोल्ड
भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में चौथी बार गोल्ड मेडल अपने नाम दर्ज किया है। इससे पहले उसने 1966, 1998 और 2014 में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने 9 रजत और 3 कांस्य भी जीते हैं। भारत और जापान के बीच 2013 28 बार मैच हुआ है, जिसमें 23 मैच भारत ने जीते है। जबकि जापान ने 3 मैच जीते और 2 मैच ड्रॉ रहे।

भारतीय हॉकी टीम: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), कृष्ण पाठक(गोलकीपर), वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, सुमित, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह (उप-कप्तान), मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, अभिषेक, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय।