Arjun Tendulkar को आईपीएल में पहली बार मिला बैटिंग का मौका, गगनचुंबी छक्का जड़कर जीता फैंस का दिल, देखें Video

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में अर्जुन तेंदुलकर अपने टी20 करियर की शुरुआत कर चुके है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्जुन ने गेंद…

arjun 01 | Sach Bedhadak

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में अर्जुन तेंदुलकर अपने टी20 करियर की शुरुआत कर चुके है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अर्जुन ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस 55 रनों से हार गई। अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवर में 9 रन देकर ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया।

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए है। वहीं जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 152 रन ही बना सकी। अर्जुन तेंदुलकर नौवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और मोहित शर्मा की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा।

तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 से बेहतरीन वापसी की है। MI की पारी का 20वां ओवर मोहित शर्मा डाल रहे थे। पहली गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर फैंस का दिल जीत लिया। लेकिन इसी ओवर की चौथी गेंद पर मोहित शर्मा ने उसे पवेलियन भेज दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने 9 गेंद पर 13 रन बनाए है। उन्हें आईपीएल में पहली बार बल्लेबाजी का मौका मिला था।

यह खबर भी पढ़ेंं:-एकता ने की अपने मन की बात, बोलीं-‘यू-टर्न से मेरी सबसे बड़ी सीख सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ना है’

Arjun Ten 01 | Sach Bedhadak

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर
22 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 में कुल 4 मैच खेले है। KKR के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था। इस टूर्नामेंट में वो अबतक कुल 3 विकेट ले चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *