अनुराग ठाकुर ने किया राजस्थान में 33 खेलो इंडिया सेंटर का उद्घाटन, कही ये बड़ी बात

केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में बनाए गए 33 खेलो इंडिया सेंटर का बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस मौके पर…

anurag thakur 01 | Sach Bedhadak

केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान में बनाए गए 33 खेलो इंडिया सेंटर का बुधवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन किया। इस मौके पर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने उनसे प्रदेश के जिलों में हुई वृद्धि की वजह से 50 खेलो इंडिया सेंटर बनाने की मांग की है। इस पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में 51 सेंटर बनाने का वादा किया। वहीं अशोक चादंना और उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया की मांग पर राजस्थान में भी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा है कि देशभर में खेलो इंडिया सेंटर के जरिए से काचों को ब्लॉक स्तर पर भी ट्रेनिंग दी जायेगी। खेलो इंडिया के जरिए से आज खिलाड़ियों को अपने भविष्य की चिंता नहीं रही है। उनकों केवल खेलने की चिंता करनी है। बाकी सभी समस्याओं का हल भारत सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी फिजिकल शिक्षक को खेलों से जोड़कर इसका लाभ लिया जा सकता है।

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के युवाओं को लेकर कही ये बड़ी बात
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राजस्थान के युवा सेना में सबसे बड़ा सहयोग देते हैं। इनकों अब गेमों में भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा, राज्य में खेलों के लिए 125 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत कर चुके हैं, जिनमें से कई प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ जल्द ही पूरे होने वाले है। इनसे खेलों को बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान का युवा राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पायेगा।

खेल मंत्री ने कहा है कि खेल एक राज्य विषय है और राज्यों को उसमें भूमिका निभानी चाहिए। केंद्र सरकार भी चाहती है कि सभी राज्य खेलों में नई-नई योजनाएं आएं और खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ावा दें। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर खेलों को बढ़ावा देंगे। तभी तो भारत अधिक-अधिक मेडल जीत पायेगा।

उन्होंने कहा है कि ओलिंपिक स्वर्ण पदक का सूखा भी पड़ गया था, लेकिन टोक्यों में गोल्ड नहीं तो नहीं पर ब्रॉन्ज जीतकर पूरे देश में नया उत्साह पैदा किया। हाल ही में देश की 3 बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। हर राज्य अपनी भूमिका खेलों में लगातार आगे बढ़ाएगा तो देश को उसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *