Surya Grahan 2024 : साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बरते ये सावधानियां, दिन में छा जायेगा काला अंधेरा

Surya Grahan 2024 : होली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगा था। इसके बाद अब साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024…

sury 01 | Sach Bedhadak

Surya Grahan 2024 : होली के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगा था। इसके बाद अब साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को सोमवार से लगने वाला है। शास्त्रों के मुताबिक सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं है लेकिन साइस में इसे खगोलीय घटना कहा जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है।

ज्योतिष के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 25 मिनट तक का होगा, जो अबतक के 50 सालों में सबसे लंबी अवधि का रहेगा। कहा जा रहा है कि यह ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लेकिन अमेरिका में इसे बिल्कुल साफ देखा जा सकेगा। इस सूर्य ग्रहण (खगोलीय घटना) को लेकर अमेरिका में विशेष तैयाररियां भी की जा रही हैं।

8 अप्रैल को दिन में छा जायेगा अंधेरा
भारतीय सययनुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 13 मिनट पर लगेगा और बीच रात 1 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा। यूएस समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर शुरु होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगा। जिसकी वजह से लगभग 8 मिनट तक के लिए धरती पर काला अंधेरा छा जायेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस सूर्य ग्रहण को कई देशों में देखा जा सकेगा। वहीं अमेरिका के उत्तरी भाग में यह सूर्य ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देगा।

sury grahan | Sach Bedhadak

सूर्य ग्रहण को लेकर यूएस में हो रही तैयारियां
सूर्य ग्रहण के दौरान अमेरिका में कुछ सावधानियां भी बरती जा रही हैं। अमेरिका के कई राज्यों में 8 अप्रैल को स्कूल भी बंद रखे जाएंगे। वहां के लोगों को ग्रहण के दौरान घर में ही रहने की सलाह दी गई है ताकि सूर्य की हानिकारक किरणो से बचा जा सके।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए
सूर्य ग्रहण के वक्त भूलकर खाना नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान फैली हानिकारक किरणों से खाना दूषित हो जाता है जिसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी वजह से इस दौरान खाना खाने से बचना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के वक्त भूलकर भी भगवान की मूर्ति या तस्वीर को न तो छूना चाहिए और ना ही उनकी पूजा करनी चाहिए। इस दौरान मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।

सूर्य ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं किसी भी नुकीली चीज का उपयोग नहीं करें। इस दौरान तुलसी, पीपल और बरगद के पेड़ को भी नहीं छूना चाहिए।