Ram Mandir Pran Pratishtha : आज राम मंदिर परिसर का भ्रमण करेगी ‘रामलला’ की मूर्ति, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम?

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो चुके हैं जो 7 दिन तक चलेंगे।

Ram Mandir Pran Pratishtha 4 | Sach Bedhadak

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: रामजन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 16 जनवरी से 22 जनवरी तक 7 दिन चलेंगे, जिसकी शुरुआत मंगलवार को हो चुकी है। मंदिर न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी उषा मिश्रा 11 पुजारियों के साथ सभी देवी देवताओं का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं। 7 दिन तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन भगवान श्री राम की मूर्ति मंदिर का भ्रमण करेगी। बुधवार यानी आज दोपहर 1:20 बजे के बाद जलयात्रा, तीर्थ पूजा, ब्रह्मण-बटुक-कुमारी-सुवासिनी पूजा, वर्धिनी पूजा, कलशयात्रा और प्रसाद परिसर में भगवान श्री रामलला की मूर्ति का भ्रमण होगा।

पहले दिन क्या-क्या हुआ?

प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन अनिल मिश्रा ने सभी आवश्यक सामान रखकर सरयू नदी में स्नान किया। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु की पूजा की और फिर उसके बाद पंचगव्य (दूध, मूत्र, गोबर, घी और दही) से पंचगव्यप्राशन किया गया। द्वादशबद पक्ष की तरफ से गोदान किया भी गया किया। दशदान के बाद मूर्ति निर्माण स्थल पर कर्मकुटी होम किया गया। ये सभी काम भव्यता के साथ संपन्न हुए। हवन के समय आचार्य वैदिकप्रवर लक्ष्मीकांत दीक्षित स्वयं उपस्थित थे।

यह खबर भी पढ़ें:-अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठान शुरू, सोमनाथ से लाया गया आठ कुंडों का पवित्र जल

राम मंदिर के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 23 जनवरी के बाद आम लोगों के दर्शन के लिए राम मंदिर खुला रहेगा। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों से चल रही है। इसके लिए हजारों गणमान्य व्यक्तियों और समाज के सभी वर्गों के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

7 हजार से अधिक लोगों को किया आमंत्रित

मंदिर न्यास की और से करीब 7 हजार लोगों को 22 जनवरी को होने वाले इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी शामिल हैं। इसके अलावा खाड़ी क्षेत्र और हांगकांग समेत 50 दिशों से कुल 53 मेहमान समारोह में शामिल होंगे। चंपत राय ने बताया कि 26 जनवरी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता जत्थों में मंदिर की यात्रा शुरू करेंगे, जो कि फरवरी के अंत तक जारी रहेगी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले कई दिनों से नेपाल के जनकपूर और बिहार के सीतामढ़ी सहित भारत के कई हिस्सों से उपहार आए हैं।

8 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरी अयोध्या नगरी और राम मंदिर परिसर संगीतमय रहेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की बांसुरी तथा ढोलक से लेकर तमिलनाडु के मृदंग जैसे देशभर के विभिन्न शास्त्रीय वाद्ययंत्र बजाए जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 22 जनवरी को भव्य समारोह के दौरान प्रस्तुति के लिए भारत के लिए विभिन्न हिस्सों से संगीतकारों का चयन किया गया है। चयनित संगीतकार अपने-अपने क्षेत्रों के भारतीय परंपरा से जुड़े विभिन्न प्रकार के संगीत वाद्ययंत्र बजाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-प्राण प्रतिष्ठा समारोह: पूजन विधि होगी आज से, 18 को गर्भ गृह में रखी जाएगी प्रतिमा

जब अनुष्ठानिक मंत्रोच्चार या कोई संबोधन नहीं हो रहा होगा तब ये कलाकार वाद्ययंत्र बजाएंगे। यह समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ और मंदिर न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की गरिमामय उपस्थिति में होगा। यहां करीब 8000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।