Sawan Calendar 2023: हरियाली तीज और नाग पंचमी समेत सावन महीने में आएंगे ये व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरा कैलेंडर

जुलाई में सावन लगेगा और इस दौरान शिव भक्त भगवान की पूजा में लीन रहेंगे। इस आर्टिकल में डेट वाइज जानिए कब कौनसा त्योहार पड़ेगा और कब व्रत रखे जाएंगे।

sawan 2023 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जुलाई का महीना शिव भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। जुलाई में आषाढ़ महीना खत्म होने के बाद सावन की शुरुआत होती है। सनातन परंपरा के अनुसार सावन के महीने में शिव भक्ति के साथ तमाम तरह के तीज त्योहार आते हैं। इस महीने सावन के सोमवार से लेकर मंगला गौरी व्रत और महादेव की पूजा से जुड़ी शिवरात्रि, प्रदोष, एकादशी आदि कई ऐसे पावन पर्व होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं सावन के महीने में किस तारीख को कौनसा त्योहार आता है। नहीं ना तो इस आर्टिकल में जानें जुलाई में आने वाले त्योहारों के बारे में।

यह खबर भी पढ़ें:-भूलकर भी सुबह उठते ही ना करें ये काम, वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

कब लगेगा सावन

सनातन परंपरा के अनुसार, सावन को शिव भक्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से होगी। इस साल सावन दो महीने तक चलेगा और यह अगले 31 अगस्त को समाप्त होगा।

गुरु पूर्णिमा की मनाई जाएगी

पंचाग के अनुसार जुलाई में गुरु पूर्णिमा 3 तारीख को मनाई जाएगी। सनातन परंपरा में इस पर्व को वेद व्यास जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। कुछ लोग इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु के पूजन की परंपरा है।

यह खबर भी पढ़ें:-भगवान को पहला भोग खीचड़े का ही क्यों? राजस्थान की 13 साल बच्ची की जिद के आगे प्रकट हुए ‘जगन्नाथ’

जुलाई 2023 के तीज-त्योहार

1 जुलाई 2023 : प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी, जया पार्वती व्रत प्रारंभ

2 जुलाई 2023 : कोकिला व्रत

3 जुलाई 2023 : गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत, व्यास पूजा,

4 जुलाई 2023 : श्रावण प्रारम्भ, श्रावण मास का पहला मंगला गौरी व्रत

6 जुलाई 2023 : जयापार्वती व्रत की समाप्ति, पंचक प्रारंभ, संकष्टी चतुर्थी

9 जुलाई 2023 : भानु सप्तमी व्रत, कालाष्टमी व्रत

10 जुलाई 2023 : श्रावण मास का पहला सोमवार, पंचक समाप्ति

11 जुलाई 2023 : श्रावण मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत

13 जुलाई 2023 : कामिका एकादशी

14 जुलाई 2023 : कामिका एकादशी व्रत पारण, प्रदोष व्रत

15 जुलाई 2023 : मासिक शिवरात्रि, श्रावण मास की शिवरात्रि

16 जुलाई 2023 : कर्क संक्रांति (सूर्य का कर्क राशि में गोचर)

17 जुलाई 2023 : सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, सावन का दूसरा सोमवार व्रत, दर्श अमावस्या,

18 जुलाई 2023 : तीसरा मंगला गौरी व्रत, अधिक मास आरंभ

19 जुलाई 2023 : चंद्र दर्शन

21 जुलाई 2023 : अधिक विनायक चतुर्थी

23 जुलाई 2023 : स्कंद षष्ठी

24 जुलाई 2023 : श्रावण मास का दूसरा सोमवार व्रत

25 जुलाई 2023 : श्रावण मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत

29 जुलाई 2023 : पद्मिनी एकादशी व्रत

30 जुलाई 2023 : पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत

31 जुलाई 2023 : सावन का तीसरा सोमवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *