Akshay Navami 2023: अक्षय नवमी को करें ये खास उपाय, घर में नहीं रहेगी कभी धन कमी

Akshay Navami 2023: हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का बड़ा महत्व है। इस दिन आंवले की पूजा करने से भगवान विष्णु बड़े प्रसन्न होते हैं इससे इंसान की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

Akshay Navami 2023 | Sach Bedhadak

Akshay Navami 2023: छठ का महापर्व खत्म हो चुका है अब 21 नवंबर को अक्षय नवमी पड़ रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु वास करते हैं। इसलिए, अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि अक्षय नवमी को आंवले की पूजा करने से आर्थिक संकट दूर होता है। आइए जानते हैं अक्षय नवमी पर कौन खास उपाय करने चाहिए….

यह खबर भी पढ़ें:-हनुमानजी के इस मंदिर में है दलित पुजारी, मंदिर पर नहीं है छत फिर भी पूरी होती हैं सारी मनोकामनाएं

  1. अक्षय नवमी के दिन गरीबों को खाना खिलाने पर बड़ा पुण्य मिलता है। इस आंवले के पेड़ के नीचे किसी गरीब को खाना खिलाने पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। ये उपाय करने से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
  2. ऐसी मान्यता है कि आंवले के बीजों को हरे कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से आर्थिक लाभ मिलता है। आंवले के बीजों एक पोटली में बांधकर तिजोरी में भी रखा जा सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आंवले के बीजों की बंधी पोटली अपने गल्ले में रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको कभी व्यापार में नुकसान नहीं होगा।
  3. अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के पत्तों पर हल्दी का स्वस्तिक बनाएं और उसका वंदनवार बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और तनाव या लड़ाई झगड़ों की समस्याएं भी खत्म होंगी।
  4. अक्षय नवमी के त्योहार पर अपने घर के आस-पास आंवले का वृक्ष लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि घर में सामने आंवले का वृक्ष लगाने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। आंवले का वृक्ष लगाते हुए वास्तु के नियमों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

अक्षय नवमी शुभ मुहूर्त

बात करें अक्षय नवमी के शुभ मुहूर्त की तो हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाया जाता है। इस बार नवमी तिथि 21 नवंबर को पड़ रही है। यह सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी नवमी तिथि का समापन 22 नवंबर को रात 1 बजकर 9 मिनट पर होगा। अक्षय नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 21 नवंबर यानी आज सुबह 6 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Chhath Puja 2023: आज है छठ का आखिरी दिन, जानें इसका महत्व और लाभ