2 गारंटियों से BJP में छटपटाहट, प्रभारी रंधावा का निशाना, लिखा- ये झांकी है 5 गारंटियां बाकी…

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला यहां पर ईडी कार्रवाई पर राजनीति तेज हो हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट करते हुए कविता के अंदाज में जांच एंजेसियों पर निशाना साधा है।

sb 2 2023 10 26T191202.889 | Sach Bedhadak

ED Raid in Rajasthan: राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला यहां पर ईडी कार्रवाई पर राजनीति तेज हो हो गई है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट करते हुए कविता के अंदाज में जांच एंजेसियों पर निशाना साधा है। ट्वीट (एक्स) पर रंधावा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महज 2 गारंटियों की घोषणा से भाजपा की ये छटपटाहट, हड़बड़ाहट व दहशत राजस्थान की बचत राहत बढ़त का नतीजा है।

ये झांकी है। 5 गारंटियां बाकी

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कविता के अंदाज में भाजपा और केंद्रीय जांच एंजेसियों पर निशाना साधते हुए ट्वीट पर लिखा कि कल दी गारंटी, कल दी सब्सिडी। आज आ गई ईडी। जनता है ये पूछती। ये बढ़ती एक्टिविटी। षड़यंत्र है या ड्यूटी? महज 2 गारंटियों की घोषणा से भाजपा की ये छटपटाहट, हड़बड़ाहट व दहशत राजस्थान की #बचतराहतबढ़त का नतीजा है। अभी 5 गारंटियां बाकी हैं चलिए इसी बहाने सही अब भाजपा को कम से कम लोगों को ED में तो रोजगार देना ही पड़ेगा। अभी तो ये झांकी है। 5 गारंटियां बाकी हैं।

27 अक्टूबर को PCC में प्रेसवार्ता

कांग्रेस पार्टी द्वारा राजस्थानवासियों को दी जाने वाली 5 और नई गारंटियों के संबंध में प्रेसवार्ता 27 अक्टूबर को दोपहर 12:30 पर पीसीसी वॉर रूम में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा मौजूद रहेगे।

रंधावा ने डोटासरा को बताया शेर

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सीकर पहुंचे। यहां पर रंधावा ने धरना दे रहे लोगों को संबोधित किया, अपने संबोधन में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गोविंद सिंह डोटासरा को शेर बताते हुए कहा कि बीजेपी के आगे कांग्रेस नहीं झुकेगी। कांग्रेस ने देश को आजाद कराया।, जब अंग्रेजों से नहीं डरे तो ईडी से हम नहीं डरेंगे। रंधावा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कभी ईडी तो कभी इनकम टैक्स की कार्रवाई करवा रही है। किसान के बेटे को परेशान किया जा रहा है।