Rajasthan Election 2023: हरियाणा दंगा BJP प्रायोजित, जयराम रमेश बोले- धर्म के आधार पर उकसाते हैं मोदी, योगी, शाह

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर वोट मांगती है, जांच एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई कर भाजपा का प्रचार करती हैं।

Rajasthan Police 2023 11 22T163253.230 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: अलवर में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने चुनावी रण के माहौल के बीच प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान जय राम रमेश ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर वोट मांगती है, जांच एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई कर भाजपा का प्रचार करती हैं।

एजेंसियां करती है भाजपा का प्रचार

उन्होंने कहा कि पहले हथियार ईडी और सीबीआई है, जहां भी चुनाव होते हैं यह एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई कर भाजपा का प्रचार करती हैं। केंद्र सरकार प्रतिशोध की राजनीति करती है और चुनाव आते ही इसका दुरुपयोग शुरू कर दिया जाता है। भाजपा धर्म के आधार पर वोट मांगती हैं।

धर्म के आधार पर ही लोगों को उकसाते हैं- जयराम रमेश

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह ,योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री धर्म के आधार पर ही लोगों को उकसाते हैं और वोट मांगते हैं। हरियाणा का दंगा भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जब भी अपना मुंह खोलते हैं तो झूठ की गंगा बहती है।

उदरपुर की घटना में आरोपियों का संबध बीजेपी से

राजस्थान के बारे में उन्होंने कहा कि जो उदयपुर की घटना हुई उनके आरोपियों के संबंध भारतीय जनता पार्टी से सामने आए। महिला अत्याचार को लेकर उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश की तुलना में राजस्थान में अपराध कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को बदनाम नहीं कर रहे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बदनाम नहीं कर रहे बल्कि बार-बार महिला अत्याचार का नाम लेकर राजस्थान को बदनाम कर रहे हैं।

ERCP पर सरकार को घेरा

प्रधानमंत्री ने दो बार राजस्थान में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की बात कही थी उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छह खत लिखे लेकिन प्रधानमंत्री ने एक भी खत का जवाब नहीं दिया। जब उनसे पूछा गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आरोप है कि ईआरसीपी की मीटिंग में राजस्थान सरकार के किसी भी मंत्री ने भाग नहीं लिया उसे सवाल पर उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने खतों का जवाब नहीं दिया। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है लेकिन बैठक में शामिल होने की बात को वह टाल गए।