Rajasthan Election 2023: आज आ सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, शाम 5 बजे होगी CEC की बैठक

सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शाम 5 बजे दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। पिछले रविवार को भी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। अब तक कांग्रेस ने तीन लिस्ट जारी कर दी है।

sb 2 2023 10 30T142544.925 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शाम 5 बजे दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। पिछले रविवार को भी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई थी। अब तक कांग्रेस ने तीन लिस्ट जारी कर दी है। कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अब कांग्रेस 105 नामों पर मंथन कर रही है। संभवतय आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद देर रात तक चौथी सूची जारी की जा सकती है।

चौथी लिस्ट का इंतजार

पार्टी कार्यकर्ता नई सूची का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जिन नामों पर पार्टी कार्यकर्ताओं में असहमति है, उन पर फिर से दांव चला जा सकता है। अब तक कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीनों सूची में ज्यादातर नामों को दोहराया है। ऐसे में लंबे समय से टिकट का इंतजार कर रहे पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में निराशा है। पार्टी में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी है। जिसमें ज्योति खंडेलवाल, रामचन्द्र सराधना, रेवंत राम पंवार और कई अन्य लोग शामिल हैं।
गठबंधन पर भी चर्चा

गठबंधन को लेकर चर्चा

कांग्रेस पार्टी ने राज्य में चुनाव लड़ने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन का फैसला किया है। इसी तरह कई अन्य क्षेत्रीय पार्टियों जैसे भारत आदिवासी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य पार्टियों से भी बातचीत चल रही है। ऐसे में कांग्रेस करीब एक दर्जन पार्टियों के साथ गठबंधन कर सकती है।

अब तक तीन सूचियां जारी हो चुकी हैं

कांग्रेस अब तक तीन सूचियां जारी कर चुकी है। पहली सूची में 33, दूसरी सूची में 43 और तीसरी सूची में 19 नामों की घोषणा की गई। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी सीटों पर भी नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी सीटों पर सिंगल नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दिया है।

नये नामों को लेकर मंथन

आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में 105 उम्मीदवारों की सूची पर मंथन होगा। इससे पहले रविवार को दिल्ली के 15 जीआरजी वॉर रूम में स्क्रीनिंग मीटिंग की बैठक हुई थी। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई और वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, समिति के सदस्य पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ तीनों सह-प्रभारी अमृता धवन, काजी निज़ामुद्दीन और वीरेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।