Behror Vidhan Sabha: पिछली बार निर्दलीय के खाते में गई जीत, बहरोड़ में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना क्यों?

राजस्थान में विधानसभा चुनावों का आगाज हो गया है जहां सूबे की 200 सीटों पर एक चरण में 23 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे।

sb 2 2023 10 11T185235.054 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनावों का आगाज हो गया है जहां सूबे की 200 सीटों पर एक चरण में 23 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। बीजेपी-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच हम आपको आज अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटें में से एक बहरोड़ सीट के बारे में बताएंगे। इस समय इस सीट पर निर्दलीय विधायक बलजीत यादव का कब्जा है।

बलजीत यादव ने निर्दलीय चुनाव जीता

अलवर जिले के अंतर्गत आने वाली बहारोड विधानसभा सीट से 2018 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बलजीत यादव ने चुनाव जीता था , 2018 के विधानसभा चुनाव में बलजीत यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर ट्रैक्टर के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था एवं 55160 वोट प्राप्त किए थे। बलजीत यादव के प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र यादव को 51324 वोट प्राप्त हुए थे एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहित यादव को 37755 मत प्राप्त हुए।

यादव जाति का अच्छा खासा प्रभाव

2011 की मतगणना के मुताबिक बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र की आबादी करीब 2 लाख 90 हजार है। यहां की 15 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है। इस इलाके में यादवों का काफी प्रभाव है। यह सीट अलवर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

जसवंत यादव दो बार रहे विधायक

2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव को 53835 वोट प्राप्त हुए , 2013 का चुनाव जसवंत सिंह यादव ने जीता था। दूसरे स्थान पर बलजीत यादव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ कर रहे थे, बलजीत यादव को 35250 वोट मिले थे एवं तीसरे स्थान पर डॉ रामशरण यादव रहे थे जिन्हें 33022 वोट मिले थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सीताराम यादव को 13000 वोट मिले थे। 2008 के विधानसभा चुनाव में डॉक्टर जसवंत सिंह यादव को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर टिकट मिला एवं 56890 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर करण सिंह यादव को 36886 वोट प्राप्त हुए।

कांग्रेस से 9 नेता कर रहे टिकट की दावेदारी

बहरोड़ विधानसभा से कांग्रेस की दावेदारी करने के लिए 9 लोग सामने आए है। दाताराम यादव, विजय सिंह यादव, संजय यादव, महिपाल यादव, डॉ. आर सी यादव, सुमन यादव, बस्तीराम यादव, नवीन यादव एवं रंग राव यादव बहरोड़ से कांग्रेस से टिकट मांग रहे है।

त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना

बीजेपी में भी टिकट मांगने वालों की लंबी कतार है। दूसरी तरफ एक बार फिर बलजीत यादव मैदान में आकर दांव खेलने की तैयारी कर रहे है। बहरोड़ विधानसभा में एक बार फिर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है।