मसूरी, शिमला और नैनीताल को भूल जाइए! इस 15 अगस्त पर इन 4 ऑफबीट जगहों बनाएं यादगार ट्रिप

Independence Day 2023: आप भारत देश की आजादी का जश्न यानी 15 अगस्त कई ऑफबीट जगहों पर भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर भीड़ भड़क्का भी कम रहता है। साथ ही आप इस दिन को खूबसूरत वादियों के बीच सेलिब्रेट कर सकते हैं।

New Project 3 | Sach Bedhadak

Independence Day 2023: आप भारत देश की आजादी का जश्न यानी 15 अगस्त कई ऑफबीट जगहों पर भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर भीड़ भड़क्का भी कम रहता है। साथ ही आप इस दिन को खूबसूरत वादियों के बीच सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैसे लोग मसूरी, शिमला और नैनीताल जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन इस बार आप इन सब जगहों की बजाय ऑफबीट जगहों पर घूमने का आंनद ले सकते हैं।

Bandipur | Sach Bedhadak

बांदीपुर-कर्नाटक राज्य में स्थित बांदीपुर नेशनल पार्क में घूमने जा सकते हैं। दक्षिण भारत का ये पार्क आपको बहुत पसंद आएगा। अगर आपको वाइल्ड लाइफ जैसी जगह पसंद हैं तो आप बांदीपुर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां विजिट करना डेफिनेटली आपके लिए सुखद हो सकता है।

Khajuraho Temple | Sach Bedhadak

खजुराहो-ट्रीप पर जाने के लिए खजुराहो भी एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। खजुराहो के मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इन मंदिरों की वास्तुकला को देखने के लिए लोग दूर-दूर से विजिट करते हैं। खासकर कला प्रेमी तो जरूर यहां आना चाहते हैं। ये जगह पर्यटकों को खूब लुभाती है।

New Project 1 | Sach Bedhadak

चित्तौड़गढ़-अगर आपको ऐतिहासक जगहों पर घूमना पसंद है तो चित्तौड़गढ़ अपने समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए मशहूर है। अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है तो आप चित्तौड़गढ़ जा सकते हैं। आप यहां चित्तौड़गढ़ किला, पद्मिनी पैलेस, राणा कुंभा पैलेस और काली माता मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

New Project 2 | Sach Bedhadak

चिकमंगलूर-कर्नाटक में स्थित चिकमंगलूर भी एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यहां कॉफी के बागान, वाटरफॉल, जंगल हरे-भरे घास के मैदान पर्यटकों को खूब आकृषित करते हैं। इन जगहों पर आप काफी सुकून महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *