कमजोरी की निशानी नहीं बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है रोना

अक्सर जब भी हम किसी रोते हुए इंसान को देखते हैं तो यही सोचते हैं कि, ये काफी कमजोर होगा या दुखी होगा। लेकिन अगर…

| Sach Bedhadak

अक्सर जब भी हम किसी रोते हुए इंसान को देखते हैं तो यही सोचते हैं कि, ये काफी कमजोर होगा या दुखी होगा। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे कि, रोना आपके मन और सेहत के लिए काफी फायदेमंद है तो? रह गए न हैरान, दरअसल विज्ञान कहता है कि जैसा हमारे लिए हंसना सेहतमंद होता है वैसा ही रोना भी बहुत जरूरी होता है। आज मह जानते हैं कि, रोने के क्या फायदे हैं।

आती है अच्छी नींद

कई बार ऐसा होता है कि, हम रात को बैचैनी की वजह से सो नहीं पाते हैं। ऐसे में रोना आपकी मदद कर सकता है, आपने बच्चों को देखा होगा वो रोने के बाद सो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रोने से शरीर को आराम मिलता है, इसलिए आपको आसानी से नींद आ जाती है।

स्ट्रेस होगा कम

अगर आपके मन में कोई बात चल रही है तो उसे दिल में न रखे। इससे आप परेशान ही होंगे, इसलिए रोने के जरिए आपके इमोशन बाहर निकल जाएंगे और आपको आराम मिलेगा। रोने से इससे भावनात्मक दबाव कम होता है और आपका स्ट्रेस कम होने पर आप बेहतर महसूस कर पाएंगे और सही फैसले कर पाएंगे।

आंखों के लिए है फायदेमंद

रोना जहां आपके दिमाग और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है वहीं ये आंखओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। जब आप रोते हैं तो आंखों के अंदर छुपे कई बैक्टीरिया बाहर आ जाते हैं। इससे आपकी आंखों को रिलेक्स मिलता है साथ ही ये आंखओं कई अननजान बीमारियों से भी बचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *