‘सुल्तान’ बनेंगे ‘सिकंदर’, अगली ईद पर मिलने का वादा

Salman Khan Upcoming Movie Sikandar : सलमान खान की इस ईद सिनेमाघरों में कोई फिल्म नहीं पहुंची, लेकिन उन्होंने अगली ईद पर मिलने का वादा किया है।

Salman Khan 8 | Sach Bedhadak

Salman Khan Upcoming Movie Sikandar : सलमान खान की इस ईद सिनेमाघरों में कोई फिल्म नहीं पहुंची, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अगली ईद पर मिलने का वादा करते हुए नई मूवी का अनाउंस करके अपने फैंस को ईदी दी है। यह मूवी वो गजिनी फेम साउथ के फेमस निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ करने जा रहे हैं, जिसे साजिद नाडियावाला प्रस्तुत कर रहे हैं। गुरुवार को सलमान ने मुवी का टाइटल पोस्टर अनवील किया। मूवी का नाम सिकंदर है, यानी कि सुल्तान के बाद सलमान खान अब सिकंदर बनने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अनाउंस होने के बाद से सलमान के फैंस में जोरदार उत्साह बना हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं गर्मियों में यहां बेफिक्र होकर खेलती थीं…’ भूमि पेडनेकर बोलीं-‘जयपुर से मेरा पुराना नाता’

कई दिनों से अपकमिंग मूवी का बन रहा बज

सलमान खान की अपकमिंग मूवी का कई दिनों से बज बना हुआ था। फैंस में इस बात को लेकर बड़ी उत्सुकता थी कि भाई अब कौनसी नई मूवी लेकर आ रहे हैं। टाइगर 3 के बाद सलमान की कोई मूवी नहीं आई थी, ऐसे में फैंस निराश हो रहे थे। हर ईद पर उनकी कोई न कोई मूवी रिलीज होती है तो ऐसे में इस ईद भी उनकी मूवी का इंतजार था। ऐसे में सलमान ने जैसे ही सिकं दर अनाउंस की, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुरुगदास के साथ दूसरी बार

सलमान खान सिकंदर के निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ पहली बार काम नहीं कर रहे हैं। एक बार पहले भी ये दोनों साथ में मूवी कर चुके हैं। हां यह जरूर है कि निर्देशक के रूप में मुरुगदास के साथ सलमान की यह पहली मूवी है। आपको याद होगा सलमान खान की एक फिल्म आई थी जय हो। यह साउथ की फिल्म की रीमेक थी। साउथ वाली को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया था, लेकिन जय हो से वे राइटर के रूप में जुड़े रहे थे। इस तरह से दोनों जय हो में एक साथ काम कर चुके हैं।

इस ईद मैदान और BMCM देखो

सलमान खान सिकंदर का अनाउंस करते हुए अपने फैं स के लिए मैसेज भी लिखा है। इसमें उन्होंने अजय और अक्षय कु मार-टाइगर श्रॉफ की मूवी को भी सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस ईद ‘बड़ेमियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक!’

यह खबर भी पढ़ें:-मृणाल ठाकुर ने ‘द फैमिली स्टार’ से जीता दर्शकों को दिल, कहा- मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद