बेरोजगारों को सौगात, राजस्थान में कनिष्ठ अनुदेशक के 2,500 पदों पर होगी भर्ती, सीएम ने दी स्वीकृति

प्रदेश मे तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों एवं विषयों के कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 (संशोधित) के तहत की जाएगी। भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को स्वीकृति दी हैं।

CM Ashok Gehlot 8 | Sach Bedhadak

जयपुर। प्रदेश मे तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) आईटीआई विभाग में विभिन्न व्यवसायों एवं विषयों के कनिष्ठ अनुदेशक के 2500 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 (संशोधित) के तहत की जाएगी। भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को स्वीकृति दी हैं। हालांकि यह भर्ती अब आगामी सरकार में ही हो पाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर से संबंद्ध पुनर्वास एवं अनुसंधान केन्द्र जयपुर के लिए 14 विभिन्न पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

यह खबर भी पढ़ें:-Recruitment: एनिमल अटेंडेंट के पदों पर राजस्थान में बंपर भर्ती, कब से कब तक कर सकते है आवेदन, जाने

स्वीकृत पदों में फिजियोथैरेपिस्ट के 8, कनिष्ठ सहायक के 2 तथा साइकोलॉजिकल काउंसलर, सूचना सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के 1-1 पद शामिल हैं। जैसलमेर की पंचायत समिति सम के 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत समिति जैसलमेर के 2 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। वहीं चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति भदेसर के उप जिला अस्पताल, मण्डफिया में चिकित्सा विधाओं के विस्तार के लिए शैय्याओं में वृद्धि होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan HC Stenographer एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत

उदयपुर की मावली पंचायत समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घासा व इंटाली, पंचायत समिति फलासिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पानरवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। जोधपुर की पीपाड शहर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र बुचकला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही, उदयपुर की जयसमंद पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र सेमाल तथा सलूम्बर पंचायत समिति के उप स्वास्थ्य केन्द्र खरका को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत कर प्रत्येक में 9 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।