Loksabha GK Question: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहें हैं तैयारी, तो जान लें लोकसभा से जुड़े सवाल 

कई प्रतियोगी परीक्षाओं में राजनीति से जुड़े सवाल पुछे जाते हैं। शिक्षक, एलडीसी और एसएससी जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल, इतिहास, राजनीति और करेंट…

Loksabha GK Question: If you are preparing for competitive exam, then know the questions related to Lok Sabha

कई प्रतियोगी परीक्षाओं में राजनीति से जुड़े सवाल पुछे जाते हैं। शिक्षक, एलडीसी और एसएससी जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में भूगोल, इतिहास, राजनीति और करेंट अफेयर से (Loksabha GK Question) संबंधित प्रश्न पुछे जाते हैं। ऐसे में आज हम उन युवाओं के लिए लोकसभा से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं। जो कंपटीशन एग्जाम फाइट करना चाहते हैं। लोकसभा में कितनी सीटें होती है। हर राज्य से कितनी सीटें निर्धारित की गई है, तथा इसका कार्यकाल कितना होता है। इन्हीं सब सवालों के जवाबों में अभ्यर्थी उलझे रहते हैं। इसलिए इन्हीं सवालों की गुत्थी सुलझाने के लिए आज का आर्टिकल जरूर पढ़ें।

लोकसभा के बारे में

भारत में द्विसदनीय संसद है। लोकसभा ससंद का नीचला सदन है। लोकसभा के सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें एक वयस्क सार्वभौमिक मताधिकार और (Loksabha GK Question) एक सरल बहुमत प्रणाली (simple majority system) के द्वारा चुना जाता है। लोकसभा के सदस्य 5 साल तक अपने पद पर बने रहते हैं। अगर राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री परिषद् की सलाह पर सदन को भंग कर देते हैं तो सदस्य पद से हट जाते हैं।

लोकसभा सीटें

भारतीय संविधान के अनुसार लोकसभा की अधिकतम सदस्य सीमा 552 तय की गई है। साल 1950 में इनकी संख्या 500 थी। लेकिन वर्तमान में कुल 543 सीटें हैं। हालांकि साल 2020 से पहले इनकी संख्या 545 थी, जिनमें 2 पद एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए थे। जिन्हें 104वें संविधान संशोधन अधिनियम 2019 द्वारा जनवरी 2020 में समाप्त कर दिया गया है।

पहली लोकसभा

भारत में पहली बार लोक सभा के आमचुनाव साल 1952 में हुए थे। इस साल देश को पहली लोक सभा मिली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस साल जीत हासिल कर 364 सीटों पर जीत दर्ज करवाई थी। उस (Loksabha GK Question) समय जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। इन चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को लगभग 45 प्रतिशत मत मिले थे।

किस राज्य से कितनी सीटें

सबसे अधिक सीटें- उत्तरप्रदेश (80)

महाराष्ट्र (48)

पं बंगाल (42)

बिहार (40)

तमिल नाडू (39)

मध्यप्रदेश (29)

कर्नाटक (28)

गुजरात (26)

राजस्थान व आंध्रप्रदेश की 25 सीटें 

उड़ीसा (21)

केरल (20)

तेलंगाना (17)

असम और झारखंड में 14- 14 सीटें

पंजाब (13)

छत्तीसगढ़ (11)

हरियाणा (10)

दिल्ली (07)

जम्मू कश्मीर (06)

उत्तराखंड (05)

हिमाचल प्रदेश (04)

त्रिपुरा, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में 2-2 सीटें 

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह, गोवा, चंढीगढ़, दमन दीव, दादर नागर हवेली, लक्ष्यद्वीप, नागालेंड, पुदुचेरी और सिक्किम की 1 सीट हैं। 

(Also Read- Agricultural Scientists Recruitment: एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में भर्ती, 10 अप्रैल से पहले करें आवेदन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *