ये कैसी मां! iPhone के लिए 8 महीने के बेटे को ही बेचा, रील्स बनाने पर हुआ खुलासा

कोलकाता। एप्पल के आईफोन के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। कई बार ऐसा होता है कि इस फोन की कीमत ज्यादा होने के चलते बहुत…

New Project 2023 07 27T183456.754 | Sach Bedhadak

कोलकाता। एप्पल के आईफोन के दुनियाभर में लोग दीवाने हैं। कई बार ऐसा होता है कि इस फोन की कीमत ज्यादा होने के चलते बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पाते है। हाल ही में आईफोन खरीदने के लिए एक कपल ने कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पश्चिम बंगाल में आईफोन के लिए हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक कपल ने आईफोन के लिए अपने की बेटे को बेच दिया। जी हां, इस कपल ने अपने 8 महीने के बच्चे को सिर्फ इसलिए बेच दिया क्योंकि वह आईफोन खरीदना चाहते थे। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह कपल पश्चिम बंगाल के पानीहाटी का रहने वाला है। उसके लिए घर का खर्चा उठाना भी बहुत मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने महंगा स्मार्ट फोन लोगों के हाथों में देखा तो उन्हें भी ऐसा फोन पाने की इच्छा हुई। आरोपी महिला आईफोन खरीदकर रील्स बनाने के लिए कई जगह की यात्रा कर रही थी। इससे आसपास के लोगों को शक गहरा गया।

पड़ोसियों ने गौर किया तो पता चला कि उनका बच्चा कई दिनों से लापता है। उन्होंने कपल से पूछा कि आपका बच्चा कहां है तो उन्होंने बताने से इंकार कर दिया। जब उन पर दबाव डाला तो उन्होंने बताया कि पैसों की खातिर बच्चा किसी अन्य कपल को बेच दिया है।

पुलिस ने आरोपी महिला को ऐसे पकड़ा…

खरदाह थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की और खरदाह में एक महिला से बच्चे को भी छुड़ा लिया है। पुलिस के अनुसार, बेटा जयदेव और बहू एक साथ ही रहते थे। जयदेव और उसकी पत्नी की 7 साल की एक बेटी है और उनका बेटा 8 महीने का है। कुछ दिनों पहले सास-ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जब विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पड़ोसियों ने देखा कि महिला के हाथ में महंगा आईफोन है और बच्चा कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। लोगों ने कपल पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने लापता बच्चे को ढूंढा…

फिलहाल, पुलिस ने लापता 8 माह के बच्चे को ढूंढ लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रियंका घोष नाम की महिला ने बच्चे को खरीदा था। बच्चे को छुड़ाने के साथ ही प्रियंका को भी गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *