अफगानिस्तान में भारतीय नहीं रूस का विमान हुआ हादसे का शिकार, मॉस्को जाते समय क्रैश

अफगानिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अफगानिस्तान में भारतीय विमान हादसे का शिकार हो गया है। मॉस्को जा रहा भारतीय विमान क्रैश होने की खबर है।

Rajasthan Police 2024 01 21T131234.061 | Sach Bedhadak

INDIAN PLANE CRASH: अफगानिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में भारतीय विमान हादसे का शिकार होने की खबर थी। लेकिन, ताजा जानकारी के अनुसार विमान रुस का बताया जा रहा है। इस विमान के क्रैश होने की खबर है। उत्तरी बदख्शां के वाखान में विमान क्रैश हुआ है। अफगान मीडिया ने खबर की दी है। यह विमान रूस जा रहा था।

बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने कहा कि विमान कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद यह जिबक जिले के पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने टोलो न्यूज को बताया कि घटना की जांच के लिए क्षेत्र में एक टीम भेजी गई है।