UP Politics : बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 6 प्रांतीय अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

UP Politics : यूपी में 7 महीने से खाली कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी को अब उसका ना मिल गया है। कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी…

UP Politics : बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष

UP Politics : यूपी में 7 महीने से खाली कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी को अब उसका ना मिल गया है। कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। काफी समय से यही कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस इस पद पर किसी दलित चेहरे को ही बिठाएगी। इस पद के लिए पूर्व सांसद पीएल पुनिया भी दावेदार बताए जा रहे थे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक लेटर जारी करते हुए यूपी के अध्यक्ष और 6 प्रांतीय अध्य़क्ष की नियुक्ति का ऐलान किया है। इससे पहले ओबीसी वर्ग के अजय कुमार लल्लू कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। लेकिन विधानसभा चुनावों में शर्मनाक प्रदर्शन के लिए उनसे आलाकमान ने इस्तीफा ले लिया था। तब से इन 7 महीनों के बाद कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें- डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष चुने गए गुलाम नबी आजाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *