भारत जोड़ो यात्रा में 23 नवंबर से चार दिनों के लिए शामिल होंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है। अब पार्टी महासचिव जयराम नरेश ने ट्वीट कर जानकारी…

image 4 2 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है। अब पार्टी महासचिव जयराम नरेश ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा कल यानी 23 नवंबर से 4 दिनों तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।

बता दें कि बीते सात सितंबर से आरंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा में अभी तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि इस यात्रा में उनके आने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं। प्रियंका से पहले पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की थी। वे 3 हजार 570 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर से श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं पहुंचकर यह यात्रा परी होगी। मध्य प्रदेश से यह यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश के लिए प्रस्तावित है। लेकिन अभी इसके शेड्यूल में भी बदलाव हो सकते हैं। हालांकि अभी इसके लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *