दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ के लगाए गए पोस्टर, 100 FIR दर्ज, AAP ने कहा- 56 इंच के सीने वाला 56 इंच के पोस्टर से डर गया

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। इन बैनर पोस्टर्स में लगा है लिखा है कि मोदी हटाओ देश…

image 2023 03 21T120543.443 | Sach Bedhadak

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। इन बैनर पोस्टर्स में लगा है लिखा है कि मोदी हटाओ देश बचाओ। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने 100 एफआईआर दर्ज कर दी हैं और 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने बैनर पोस्टर से भरी एक वैन पकड़ी है। वैन को सीज कर दिया गया है और उसको लगवाने के लिए लेकर जा रहे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल ये पोस्टर आम आदमी पार्टी ने लगवाए हैं। इन पोस्टर्स में लिखा है मोदी हटाओ देश बचाओ। यह पोस्टर्स दिल्ली के ब्रिज, फ्लाईओवर, होर्डिंग्स में लगे हुए हैं। जिनसे दिल्ली के लगभग हर नागरिक का निकलना होता है। उन्होंने ही पुलिस को सूचित किया था। वहीं अब इस मामले में 100 एफआईआर दर्ज होने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से सवाल किया है। उन्होंने पूछा है कि अब इसमें क्या ऐसा गलत कर दिया जो आप ने 100 एफआरदर्ज कर दी।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि PM Modi, इस पर कितनी F.I.R. करवाओगे? अब तो हर कोने से आवाज़ आ रही है:खुद को “56 इंच” बताने वाला 56 inch के “Poster” से डर गया।मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। इस Poster में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *