Parliament Monsoon Session : संसद में विपक्ष का हंगामा, दोपहर 2 बजे तक स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

Parliament Monsoon Session : जब से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। तब से विपक्ष की ओर से लगातार केंद्र के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया…

loksabha 2 | Sach Bedhadak

Parliament Monsoon Session : जब से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है। तब से विपक्ष की ओर से लगातार केंद्र के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। जिससे अभी तक संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई है। इसी क्रम में आज फिर विपक्ष के महंगाई, GST, ED के मुद्दे पर हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई थी। विपक्ष ने पहले की तरह ही जोरदार हंगामा किया। दोनों सदनों में हंगामें के चलते दोनों सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद फिर से 12 बजे कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्ष का रवैया जस का तस रहा। जिससे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को फिर से लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा।

दूसरी तरफ विपक्ष के कुछ सांसदों ने चर्चा के लिए नोटिस दिया है। इसमें शिवसेना, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी शामिल हैं। इन सांसदों ने केंद्र से गुजरात में जहरीली शरीब से मौत, संजय राउत की गिरफ्तारी, महंगाई और GST , मनरेगा के मुद्दों पर बहस करने की मांग की है। वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि वे सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए कब से तैयार हैं, लेकिन विपक्ष हंगामे से बाज नहीं आ रहा है। विपक्ष तैयार हो तब तो हम चर्चा करने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *