Karnataka : रक्षक की जगह भक्षक बनी कलयुगी मां, अपने ही 4 साल के बच्चे को चौथी मंजिल से फेंका, मौत

Karnataka : कर्नाटक के बेंगलूरू से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा फट जाएगा। यहां एक मां ने अपने…

karnataka 2 | Sach Bedhadak

Karnataka : कर्नाटक के बेंगलूरू से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा फट जाएगा। यहां एक मां ने अपने हाथों से अपनी ममता का गला घोंट दिया। बच्चे की रक्षक कही जाने वाली मां अपने बच्चे के लिए भक्षक बन गई। उसने अपने ही 4 साल के बच्चे को अपने अपार्टमेंट से चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। नीचे गिरने की तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट के सभी लोग बाहर आ गए, औऱ जैसे ही वो मंजर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौेके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया। पुलिस उसे थाने ले आई , और पूछताछ में जुट गई। पुलिस की दी जानकारी के अनुसार यह मामला 4 अगस्त का है। बंगलूरू सेंट्रल डिविजन के एसआर नगर स्थित एक अपार्टमेंट की है। इस अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आरोपी महिला रहती है। वह पेशे से एक नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट है। महिला का पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

उनका 4 साल का बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिससे बच्चे मां यानी आरोपी महिला काफी परेशान और अवसाद में रहती थी। इसलिए अपने बच्चे से आजिज आकर उसने बच्चे को चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे फेंक दिया। बच्चे के नीचे गिरतेही उसकी मौत हो गई। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है। जिसे सबूत मानकर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *