Jharkhand : एकतरफा प्यार में जिंदा जलाई गई नाबालिग की मौत, विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन, धारा-144 लागू

Jharkhand : झारखंड के दुमका में एक नाबालिग को बीते हफ्ते जिंदा जला दिया गया था। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।…

dumka2 | Sach Bedhadak

Jharkhand : झारखंड के दुमका में एक नाबालिग को बीते हफ्ते जिंदा जला दिया गया था। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की अंतिम यात्रा भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली गई। वहीं बच्ची की मौत पर पूरे प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। लोगों ने बच्ची को न्याय और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

लड़की को जलाने वाले मुस्लिम युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल सड़क पर उतर आया है। दलों के कार्यकर्ताओं ने मांगो को लेकर जमकर नारेबाजी की। सांप्रदायिक तनाव की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा-144 लगा दी है।

पूर्व सीएम रघुवर दास समेत भाजपा नेताओं ने सरकार पर उठाए सवाल

प्रदेश में हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर अब भाजपा ने सत्तारूढ़ झामुमो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने कहा कि काश दुमका की बेटी को हमलोग आरोपी शाहरूख जैसे दरिंदे से बचा पाते। पुलिस प्रशासन की भूमिका समाज के लिए खतरनाक, मुस्लिम पदाधिकारी नूर मुस्तफा का अपराधी का साथ देना देश के लिए घातक है। संथालपरगना अपनी बेटी की हत्या के बाद उद्वेलित है।   

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हादसे के बाद पुलिस ने पीड़िता का अस्पताल में बयान लिया था , जिसके बाद आरोपी शाहरूख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पीड़िता ने इससे पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने आरोपी शाहरूख पर उसे परेशान करने की बात कही थी, वहीं उसे पीड़िता और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी पहले जेल की सजा काट कर आ चुका है। उसके बाद भी वह उसे घर वालों को धमकी दे रहा है।

दोस्ती करने का बना कहा था दबाव

पीड़िता के घरवालों ने बताया कि आरोपी शाहरूख ने उनकी बेटी का नंबर किसी तरह निकलवा लिया जिसेक बाद उसे लगातार फोन और मैसेज कर रहा था और उससे दोस्ती और बात करने का दबाव बना रहा था। बेटी इसके लिए तैयार नहीं थी औऱ बार-बार मना कर रही थी, जिससे गुस्साए दरिंदे ने उनकी बेटी की हत्या कर दी।

ये था पूरा मामला

बता दें कि 23 जुलाई को 17 वर्षीय किशोरी अपने घर में सो रही थी। तभी एक तरफा प्यार में पागल शाहरूख ने किशोरी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी दी, चीख पुकार सुन कर घरवाले जागे और जल रही लड़की को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक किशोरी काफी हद तक जल चुकी थी। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। घर वाले किशोरी को दुमका के अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया था। यहां पर इलाज के दौरान आखिरकार बीती देर रात लड़की ने दम तोड़ दिया।  

यह भी पढ़ें- सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस ने की पांचवीं गिरफ्तारी, रेस्तरां मालिक की बेल खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *