हिमाचल विधानसभा चुनाव: पुरानी पेंशन योजना बन सकती है बड़ा चुनावी हथियार, मचेगा घमासान

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात पहले ही कह चुकी हैं। इस बीच,राज्य में सत्ता के दावेदारी कर रही मुख्य पार्टियों ने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

himachal pradesh assembly election | Sach Bedhadak

हिमाचल प्रदेश में चुनाव अभियान अब गति पकड़ने लगा है। लेकिन पड़ोसी राज्य पंजाब में सरकार द्वारा पुरानी पेंशन नीति की लागू करने की घोषणा के साथ हिमाचल प्रदेश में भी इस पर राजनीति गरमाने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा को इसका तोड़ निकालना होगा क्योंकि राज्य में नई पेंशन योजना के तहत आने वाले कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर पहले से ही आंदोलित हैं। हिमाचल में करीब पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारियों में करीब डेढ़ लाख नई पेंशन योजना के तहत आते हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात पहले ही कह चुकी हैं। इस बीच,राज्य में सत्ता के दावेदारी कर रही मुख्य पार्टियों ने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। राजनीतक विश्लेषकों के अनुसार टिकटों की घोषणा के साथ ही पार्टी को असंतोष का सामना भी करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: प्राईवेट नौकरी करने वालों के लिए जरूरी खबर, पेंशन और PF को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

असंतुष्ट नेताओं द्वारा पार्टी के खिलाफ रैलियां करने की खबरों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी की जीत की संभावना को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। ज्ञात रहे कि पार्टी ने चांबा से इंदिरा कपूर का टिकट रद्दकर नीलम नय्यर को अपना प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। नीलम वर्तमान भाजपा विधायक पवन नय्यर की पत्नी हैं। पार्टी ने अपने चुनाव अिभयान को गति देने के लिए स्टारप्रचारकों की नामों की घोषणा की है जिसमें पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम जयराम ठाकुर,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के चार और प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने किन्नौर-अनुसूचित जनजाति सीट से मौजूदा विधायक जगत सिहं नेगी को फिर से टिकट दिया और जयसिहं पुर-अनुसूचित जाति (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से यादविंदर गोमा को मैदान में उतारा। हिमाचल युवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष निगम भंडारी ने किन्नौर से पार्टी के नामांकन के लिए बोली लगाई थी।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5000 रुपए लगाकर स्टार्ट करें ये आसान सा बिजनेस, हर महीने कमाएं हजारों रुपए

कांग्रेस ने मनाली सीट से भुवनेश्वर गौर को मैदान में उतारा और पावंटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र से किरणेश जंग को फिर से टिकट दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेराज्य की एक सीट को छोड़कर सभी क्षेत्रों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस प्रदेश की जनता के लिए 10 गारंटी वाला मिनी चुनावी घोषणा पत्र पूर्व में ही जारी कर चुकी है जिसमें उसमें पुरानी पेंशन योजना और 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देने का वादा किया था।

दांव पर प्रतिष्ठा

राज्य की सिराज सीट सबसे हॉट सीट है। यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। इसके अलावा दिग्गज नेता दिवंगत वीरभद्र सिहं के बेटे विक्रमादित्य सिहं एक बार फिर शिमला ग्रामीण सीट से मैदान में हैं। उनके खिलाफ बीजेपी ने रवि मेहता को उतारा है।

भाजपा सत्ता बरकरार रखेगी

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी हिमाचल प्रदेश में फिर से सरकार बनाकर सत्ता बरकरार रखेगी, क्योंकि लोग ‘डबल इंजन’ सरकार का कार्य देख चुके हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकु र के नेतृत्व का हमें लाभ मिलेगा।आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ठाकु र ने कहा कि के जरीवाल की पार्टी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में खाता तक नहीं खोल पायेगी। पंजाब में जब से आप सरकार सत्ता में आई है, तब से 50 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *