Goa Politics : भगवान ने भाजपा में जाने का दिया था इशारा- गोवा के पूर्व सीएम दिगंबर कामत

Goa Politics : कल गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की थी, जिसमें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digambar…

Goa Politics

Goa Politics : कल गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की थी, जिसमें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत (Digambar Kamat) और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो भी शामिल थे। आज माइक लोबो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में रहने के दौरान मैं इतना परेशान हो गया था कि मैंने भाजपा में जाने का मन बना लिया था। लेकिन इसे लेकर उनके मन में उधेड़बुन चल रही थी, जिससे वह  समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। तब वे भगवान की शरण में गए।

उन्होंने (Digambar Kamat) कहा कि मैं कई मंदिरों में गया, कई देवी-देवताओं के सामने मैंने अपनी समस्या रखी उनसे प्रार्थना की कि वे बहुत परेशान है, उनके मन में भाजपा में जाने के विचार आ रहे हैं, उन्हें क्या करना चाहिए? दिगंबर कामत ने कहा कि भगवान ने ही उन्हें इशारा कर बताया कि वे परेशान न हों किसी बात की चिंता न करें, वे बस आगे बढ़ें, इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कई बार भाजपा का साथ देने का लगाया था आरोप

बता दें कि गोवा कांग्रेस में कई महीनों से अंदरूनी रार चल रही है। गोवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दिनेश राव ने दिगंबर कामत और माइकल लोबो पर कांग्रेस में रहकर भाजपा का साथ देने के आरोप लगाए थे। माइकल लोबो का कहना है कि वे सब कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन वो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं रहना चाहते, क्यों कि सदन में उनके खिलाफ सत्ता पक्ष की तरफ से कई मामले उठाए जा रहे हैं, इसलिए वे अब इस पद पर आगे काम नहीं करना चाहते, माइकल लोबो ने बताय़ा कि उन्होंने इस बारे में गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव को भी अवगत कराया था।

मैंने इतने साल कांग्रेस के फ्रंट फुट पर काम किया- दिगंबर कामत

गोवा के पूर्व सीएम दिगंबर कामत ने दिनेश राव के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि मैंने इतने सालों से कांग्रेस के लिए फ्रंट फुट पर काम किया है, क्या उन्होंने मेरे काम को नहीं देखा। मैंने सिर्फ विधानसभा में मिला अपना पद त्यागने के लिए बात की थी। इस पर वे हमें बागी कैसे कह सकते हैं। वैसे ये आरोप तो मुझ पर 2017 से लगाए जा रहे हैं। मुझे अगर  पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना होता तो कब का चला गया होता।

इन मुद्दों पर कई बार दिगंबर कामत और माइकल लोबो ने भी अपनी सफाई दी थी, लेकिन आखिरकार कल कांग्रेस विधायकल दल की बैठक कर उन्होंने अपने 6 साथी विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने की सहमति दे दी, जिसके बाद कुल 8 विधायकों ने कल भाजपा ज्वाइन कर ली थी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने खुद इन्हें भाजपा में शामिल कराया और इनका स्वागत किया।

ये विधायक हुए भाजपा में शामिल

जिन विधायकों ने भाजपा ज्वाइन की है उनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाईक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडाल्फ फर्नांडिज शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर तंज करसे हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरु हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Goa Congress का सूपड़ा साफ, पूर्व CM दिगंबर कामत समेत 8 विधायक आखिर भाजपा में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *