पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी करके बनी फातिमा, छह महीने बाद भारत वापस आई अंजू

Anju Returned India: अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू 5 महीने बाद भारत लौट कर आ गई है। अंजू का पाकिस्‍तानी पति नसरुल्‍ला उन्‍हें वाघा बार्डर पर छोड़ने आया था।

Rajasthan Police 2023 11 29T174948.193 | Sach Bedhadak

Anju Returned India: अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू 5 महीने बाद भारत लौट कर आ गई है। अंजू का पाकिस्‍तानी पति नसरुल्‍ला उन्‍हें वाघा बार्डर पर छोड़ने आया था। नसरुल्‍ला ने खुलासा किया है कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के लिए भारत लौटी है और जल्‍द ही वापस पाकिस्‍तान आ जाएगी। अंजू गत जुलाई महीने में वीजा लेकर पाकिस्‍तान गई थी और उसने वहीं पर नसरुल्‍ला से निकाह कर लिया था। अंजू ने इस्‍लाम धर्म अपना लिया और उसका नाम फातिमा रख दिया गया था।

पाकिस्तान में नसरुल्लाह से शादी हुई

अंजू और नसरुल्लाह की मुलाकात 2019 में फेसबुक पर हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद अंजू भारत से पाकिस्तान शिफ्ट हो गईं। हालांकि अंजू की पहली शादी अरविंद से हुई थी और उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

राजस्थान के भिवाड़ी में अंजू के खिलाफ केस दर्ज

इधर, अंजू के पति अरविंद ने भिवाड़ी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। पति अरविंद की तहरीर पर अंजू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज है। जिसमें अरविंद ने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

21 जुलाई 2023 को पाक गई थी अंजू

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहने वाली अंजू अपने पति अरविंद, 15 वर्षीय बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर अपने प्यार के लिए 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान चली गई थी। नसरुल्लाह और अंजू की प्रेम कहानी 2019 से चल रही है और दोनों फेसबुक पर दोस्त बने थे। पाकिस्तान में अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम धर्म कबूलते हुए अपना नाम फातिमा रख लिया था। वो खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में नसरुल्लाह के घर पर रह रही है।