Dumka Murder Case : अब एक और आदिवासी नाबालिग का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, हत्या की आशंका

Dumka Murder Case : झारखंड का दुमका अब किशोरों की हत्याओं का अड्डा बनता जा रहा है। अंकिता मामले से अब तक करीब आधे दर्जन…

Dumka Murder Case

Dumka Murder Case : झारखंड का दुमका अब किशोरों की हत्याओं का अड्डा बनता जा रहा है। अंकिता मामले से अब तक करीब आधे दर्जन मामले प्रताड़ना या हत्याओं के आ चुके हैं। तो वहीं अब ताजा मामला दुमका शहर के न्यू बांधपाड़ा मोहल्ले से आया है। यहां एक 17 साल के आदिवासी छात्र का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। यह घटना बीते बुधवार के सुबह की है।

जानकारी के मुताबिक दुमका सेंट्रल जेल के पीछे एक पेड़ है। इसी पेड़ पर नाबालिग का शव एक गमछे से लटका हुआ मिला। पुलिस के शिनाख्त करने पर पता चला कि मृतक छात्र का नाम साहिल सोरेन है। वह दुमका में बाल सैनिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। यहां वह अपनी नानी और बहन के साथ रहता है। मृतक के पिता नहीं हैं और मां दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर है। पुलिस की पूछताछ में आस पास के लोगों ने बताया कि छात्र ने फांसी नही लगाई है बल्कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर टांगा  गया है।

दूसरी तरफ पुलिस भी इसे हत्या मानकर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटा लिए हैं। वहीं मृतक छात्र की बहन ने बताया कि उसका भाई रोज की ही तरह मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह 5 बजे निकला था। लेकिन जब वो काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो पास के ही एक बच्चे को उसे देखने के लिए भेजा। लेकिन जब बच्चे ने पेड़ से लटकते हुए छात्र का शव देख तो वह सहम गया और भागकर घटना की जानकारी उसकी बहन को दी। मृतक की बहन ने यह भी बताया है कि साहिल अक्सर इसी पेड़ के नीचे अपने दोस्तों के साथ बैठा करता था। अब पुलिस अभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- शिक्षक ने की दलित बच्ची की बेहरमी से पिटाई, हाथ टूटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *