राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से बौखलाई कांग्रेस, देशभर में विरोध-प्रदर्शन, दिल्ली में जुटने लगे दिग्गज नेता

राहुल गांधी की संसद सदस्या खत्म होने के बाद कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है। एक ओर देशभर में कांग्रेस नेता और कार्यकताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

rahul gandhi 02 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसद सदस्या खत्म होने के बाद कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है। एक ओर देशभर में कांग्रेस नेता और कार्यकताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। संसद सदस्यता खत्म होने के फैसले के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर करीब 15 मिनट तक राहुल गांधी से मुलाकात की। इधर, राजस्थान से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। वहीं, अन्य राज्यों से भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है।

इधर, कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में आज शाम 5 बजे इमरजेंसी बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मीटिंग में इस लड़ाई को आगे ले जाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सीएम अशोक गहलोत सहित पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। साथ ही बिना खामोशी के अडाणी घोटाले पर जेपीसी गठित करने की मांग करती रहेगी। आज शाम वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

केंद्र सरकार के तानाशाही फैसले के विरोध में कांग्रेस ने राजस्थान में राजभवन का घेराव कर एक घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ डोटासरा समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूपी के लखनऊ में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे यूपी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर इको गार्डन पहुंचाया। वहीं, देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है।

क्यों प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस?

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित दिया था। जिसमें राहुल ने कहा था कि सारे चोर मोदी सरनेम वाले ही क्यों हैं? इस पर गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ सूरत में केस दर्ज कराया था। इस मामले में गुरुवार को सूरत कोर्ट का फैसला आया था। जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई दी। सजा सुनाए जाने के 24 घंटे बाद ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राहुल गांधी की अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। इस आदेश के बाद कांग्रेस बुरी तरह बौखला गई है।

ये खबर भी पढ़ें:-वह दौर… जब राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी दो-दो बार लोकसभा सदस्यता हुई थी रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *