Assembly Elections Result 2023 : त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को बढ़त, मेघालय में NPP सबसे बड़ी पार्टी

Assembly Elections Result 2023 : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड मैं आज विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं, मौजूदा रुझानों में त्रिपुरा और…

ezgif 5 6dc57d1314 | Sach Bedhadak

Assembly Elections Result 2023 : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड मैं आज विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं, मौजूदा रुझानों में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है तो मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है।

मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी

मेघालय में बीजेपी को में से सिर्फ 7 सीटों का रुझान अभी तक मिला है वही एनपीपी 25 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस 5 सीटों पर फिलहाल तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है और टीएमसी 7 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर इस समय नजर आ रही है। इधर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मेघालय में सीएम कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अब तक कुल 59 सीटों में से 25 पर आगे चल रही है।

नगालैंड में एक बार फिर भाजपा!

नगालैंड की बात करें तो यहां पर इस समय के रुझान के मुताबिक बीजेपी के गठबंधन को 60 में से 42 सीटों पर बढ़त मिली हुई है कांग्रेस का अभी तक यहां पर खाता तक नहीं खुला है।

त्रिपुरा में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त

त्रिपुरा में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं यहां पर वह उसका गठबंधन 26 सीटों के साथ आगे चल रहा है लेफ्ट विंग को 20 सीटों पर रुझान मिला है।

16 और 27 फरवरी को हुआ था मतदान

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था जबकि मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। त्रिपुरा में 88, मेघालय में 76 और नागालैंड में 84 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वोट काउंटिंग पर खड़गे का बयान

इधर वोट काउंटिंग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कहा कि आमतौर पर पूर्वोत्तर की पार्टियां केंद्र सरकार के रुझान के साथ चलती हैं लेकिन कई नेता राष्ट्रीय राजनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे कांग्रेस, धर्मनिरपेक्ष दलों, लोकतंत्र और संविधान का समर्थन करते हैं, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में चुनाव परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों का प्रतिबिंब होंगे, उन्हें लगता है कि गठबंधन के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *