पाकिस्तान में अंजू पर हो रही पैसों की बारिश…तो सीमा के पड़े खाने के लाले, जानें कैसे बदल गई दोनों की जिंदगी

अपने प्यार के लिए सीमा कर भारत पहुंचने वाले सीमा हैदर का बुरा हाल है, वहीं भारत से पाकिस्तानी पहुंची अंजू पर पैसों की बारिश हो रही है। एक महीने के अंदर में दोनों की प्रेम कहानी में कई मोड़ ले लिए हैं।

Seema Haider | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर जासूस होने का तमगा लगाया जा रहा है। वह बार-बार सफाई दे रही हैं फिर भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीमा पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत आई हैं, वहीं भारत से पाकिस्तान गई अंजू पर तोहफों की बारिश हो रही है। वह बिना किसी डर के दिल खोलकर एन्जॉय कर रही हैं।

पिछले कुछ दिनों से सीमा हैदर और अंजू की लव स्टोरी सोशल मीडिया और टीवी पर खूब वायरल हो रही है। खूब डिबेट्स और रही हैं। आइए जानते हैं सीमा हैदर और अंजू की कहानी में कैसे बदलाव हुआ।

यह खबर भी पढ़ें:-जमीन के बदले नौकरी घोटाला : लालू के परिवार, उनसे संबंधित कं पनियों की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अंजू ने बदला धर्म तो हुई पैसों की बारिश

राजस्थान के भिवाड़ी से जब अंजू अपने पति को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची तब उन्होंने खुद को सीमा से अलग बताया था। अंजू ने बार-बार दोहराया था कि वह सिर्फ अपने दोस्त से मिलने आई हैं और यहां रुकने, शादी करने या धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन देखते ही देखते सबकुछ बदल गया। अंजू अब पाकिस्तान में फातिमा बन गई हैं। उनके कथित फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से शादी रचाने का वीडियो भी सामने आया है।

अंजू के पड़ोसी उन्हें खूब तोहफे दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को एक प्लाट और 50 रुपए नकद देने का ऐलान किया है। साथ ही अंजू को पाकिस्तानी की नागिरकता मिलने पर उसे नौकरी भी दी जा सकती है।

सीमा पर टूट पड़ा मुसीबतों का पहाड़

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने नेपाल के जरिए भारत में एंट्री कर शुरुआत में तो खूब सुर्खियों बटोरी। लेकिन मामला मीडिया में उछलने के बाद वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड में रहीं। लेकिन जैसे ही सुर्खियों में आई उनकी मुश्किलें और बढ़ गई। क्योंकि सीमा हैदर पर लोग पाकिस्तानी जाजूस होने के आरोप लगाने लगे थे। ऐसे में सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने घंटों लगातार पूछताछ की। कई दिनों से सवालों का सिलिसला चलता रहा।

अंजू के पाकिस्तान जाने के बाद सवालों का सिलसिला कुछ थमा है। सीमा के चलते मुश्किलों में फंसे सचिन मीणा के परिवार के पास खाने के दाने नहीं हैं। 30 सीमा हैदर ने दावा किया है कि वह अपने घर को बेचकर सचिन के प्यार में भारत आई हैं। लेकिन अब हालात यह है कि सचिन और सीमा हैदर के खाने लाले पड़े हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-ट्रेन में नरसंहार! RPF जवान ने उजाड़े कई घर, ASI का होने वाला था रिटायरमेंट, असगर तलाशने गया था काम

एक तरफ अंजू जो सिर्फ घूमने की बात कहकर पाकिस्तानी पहुंचीं अब वह मौज-मस्ती कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ सीमा हैदर जो अपना सबकुछ बेच बाचकर भारत आई है वह पाई-पाई को मोहताज हो रही हैं। एक महीने में ही दोनों के मामले कितने बदल गए हैं इसने हर किसी को हैरान कर दिया है। आगे यह मामला कैसे चलता है और इसमें कितने मोडृ़ आते हैं इस पर सबकी नजरे टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *