Lakshadweep Permit: लक्षद्वीप के लिए जरूरी है ये परमिट, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

नई दिल्ली। भारत और मालदीव के विवाद के बीच अचानक से लक्षद्वीप घूमने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। दरअसल, मालदीव के मंत्रियों के आपत्तिजनक…

New Project 2024 01 11T145045.583 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत और मालदीव के विवाद के बीच अचानक से लक्षद्वीप घूमने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। दरअसल, मालदीव के मंत्रियों के आपत्तिजनक बयान के बाद वहां घूमने जाने वाले पर्यटकों ने बहिष्कार का ऐलान कर दिया। अब बड़ी संख्या में सैलानी लक्षद्वीप का रूख कर रहे हैं। लक्षद्वीप का अगाट्टी द्वीप प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के आतिथ्य के कारण सैलानियों की नई पसंद बनता जा रहा है। घूमने आए सैलानियों ने कहा कि लक्षद्वीप को मालदीव से कमतर नहीं माना जा सकता।

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर थे। प्रधानमंत्री ने 2 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा की थी। उस दौरान पीएम ने कहा था लक्षद्वीप में अनेक संभावनाएं हैं। पीएम मोदी की यात्रा के बाद दुनियाभर में केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की चर्चा हो रही है। पीएम मोदी के दौरे के बाद से लक्षद्वीप गूगल पर इतना ज्यादा ट्रेंड होने लगा है कि पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड टूट चुका है। लोग अब मालदीव छोड़ लक्षद्वीप का टूर प्लान करने लगे हैं, लेकिन लक्षद्वीप यूं ही कोई भी नहीं जा सकता है। लक्षद्वीप जाने के लिए पहले आप लोगों को परमिट के लिए अप्लाई करना होगा।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर लक्षद्वीप परमिट के लिए अप्लाई किस तरह किया जाए? लक्षद्वीप परमिट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है, ये काम आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस वेबसाइट के जरिए परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं और अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है।

लक्षद्वीप कहां स्थित है?

लक्षद्वीप भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट से 200 से 440 किमी दूर अरब सागर में स्थित है। यह देश का सबसे छोटा संघ राज्यक्षेत्र द्वीपसमूह है। इसमें 32 किलोमीटर के क्षेत्र वाले 36 द्वीप हैं। यह एक यूनी-जिला संघ राज्य क्षेत्र है। मलयालम और संस्कृत में लक्षद्वीप का नाम ‘एक लाख द्वीप’ है।

Lakshadweep Permit Apply: कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको गूगल पर लक्षद्वीप परमिट लिखकर सर्च करना है, इसके बाद आपको दूसरे लिंक पर क्लिक करना है। ध्यान दें कि ये सरकारी वेबसाइट है, वेबसाइट सरकारी कैसे है ये पता करना का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप वेबसाइट के यूआरएल को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यूआरएल के अंतर में आपको gov.in लिखा मिलेगा।

गूगल पर दूसरा लिंक आपको ePermit Lakshadweep के नाम से लिखा मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर राइट साइड में साइन-इन ऑप्शन दिखेगा।

साइन-इन ऑप्शन के ठीक नीचे Don’t have an Account, साइन-अप लिखा नजर आएगा। इस ऑप्शन पर टैप कर मांगी गई जानकारी को भरें. डिटेल्स भरने के बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।

अकाउंट क्रिएट होने के बाद साइन-इन कर परमिट के लिए अप्लाई करें, साइन-इन करने के बाद आपको आइलैंड का नाम और डेट को चुनना होगा. बता दें कि लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों से घिरा है लेकिन केवल कुछ ही द्वीपों पर जाने की अनुमित है. नाम और डेट को चुनने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।

Lakshadweep Permit Fees: कितना लगेगा चार्ज?

लक्षद्वीप परमिट के लिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो फीस या फिर चार्ज के बारे में भी जान लेना आपके लिए जरूरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रति आवेदक आवेदन शुल्क 50 रुपए है, 12 से 18 साल की आयु वाले बच्चों के लिए 100 रुपए और कोई व्यक्ति 18 साल से ज्यादा उम्र का है तो 200 रुपए का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

लक्षद्वीप जाने का सही समय कौन सा है?

लक्षद्वीप में एक उष्णकटिबंधीय जलवायु है। यहां औसत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस है। अप्रैल और मई 32 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ सबसे गर्म हैं आम तौर पर जलवायु नम नम और सुखद है। अक्टूबर से मार्च तक द्वीपों पर रहने का आदर्श समय है। जून से अक्टूबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून 10-40 मिमी की औसत वर्षा के साथ सक्रिय है। वर्ष में 80-90 दिन बरसात होती है। अक्टूबर से मार्च तक हल्की हवाएं चलती हैं।

लक्षद्वीप में घूमने की जगह कौन-कौन सी है?

लक्षद्वीप में प्राकृतिक परिदृश्य, रेतीले समुद्र तट, वनस्पतियों और जीवों की बहुतायत और एक जल्दी से जीवन शैली के अभाव में लक्षद्वीप की मिस्टिक को बढ़ाती है। लक्षद्वीप में अगाती, बंगारम, कदमत, कलपेनी, कवराती, मिनीकॉय मुख्य पर्यटन स्थल हैं।