मध्य प्रदेश में ‘आप’ ने फूंका चुनावी बिगुल ! सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, केजरीवाल ने फ्री बिजली-इलाज का किया ऐलान

भोपाल। अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया…

image 64 | Sach Bedhadak

भोपाल। अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस देश को भ्रष्टाचार फ्री बनाना है और इस उद्देश्य के लिए ये केजरीवाल जिद्दी है।

अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग अब आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। यहां बीजेपी-कांग्रेस की सरकार को मध्य प्रदेश में 20 सालों तक देखा है लेकिन अब यहां तीसरा विकल्प बनकर आम आदमी पार्टी उभरेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अब बड़ी समस्या होने वाली है।

केजरीवाल जिद्दी है

केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए यह केजरीवाल जिद्दी है और अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। जिस दिन मनीष सिसोदिया को प्रधानमंत्री ने जेल भेजा, मुझे लगाकर प्रधानमंत्री तो पढ़े-लिखे होने चाहिए, अगर वे पढ़े-लिखे होते तो उन्हें शिक्षा की अहमियत पता होती लेकिन नरेंद्र मोदी जी तो आम आदमी पार्टी से डरते हैं।

आपको भी फ्री इलाज मिलेगा

केजरीवाल ने हर राज्य की तरह मध्यप्रदेश में भी फ्री बिजली पानी के लोकलुभावन वादे किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान शानदार काम कर रहे हैं। दिल्ली में हर किसी का इलाज मुफ्त में होता है। मध्य प्रदेश के लोगों को भी अब मुफ्त में इलाज मिलेगा। हम नौकरी देंगे एक बार हमें मौका तो दे कर देखिए। आप देखिए हम इतना अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए केजरीवाल के ऊपर कीचड़ फेंका जा रहा है। हमारे दो शानदार मंत्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरी पार्टियां धर्म-जात की राजनीति करती है लेकिन हम काम करते हैं।

छोटे थे तो स्टेशन पर चाय बेचते थे बड़े हुए तो रेल ही बेच दी

सभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि मोदी साहब तो कहते थे कि मैं छोटा था तो चाय बेचता था स्टेशन पर, लेकिन जब बड़े हुए तो उन्होंने रेल ही बेच दी। भगवंत मान ने कहा कि धीरे-धीरे केंद्र सरकार सभी संस्थाओं को प्राइवेट कर रही है, उन्हें बेच रही है। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट आप क्यों ही दें, जब वह सरकार बनाती है तो भाजपा छीन लेती है ऐसा एक राज्य में नहीं कई राज्य में हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *