G-20 डिनर में भारतीय परंपरा की झलक…मन भाया देसी खाना, देखें-मेहमानों की पत्नियों का देसी लुक

G-20 डिनर में भी भारतीय परंपरा की झलक दिखाई दी। वहीं, विदेशी मेहमानों को भी देसी भोजन का स्वाद काफी अच्छा लगा।

image 71 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। G20 समिट के लिए आए सभी राष्ट्राध्यक्षों और मेहमानों के लिए शनिवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डिनर होस्ट किया। इस दौरान G-20 डिनर में भी भारतीय परंपरा की झलक दिखाई दी। वहीं, विदेशी मेहमानों को भी देसी भोजन का स्वाद काफी अच्छा लगा। खास बात ये रहे कि इस मौके पर विदेशी मेहमानों की पत्नियां भी देशी लुक में नजर आई। राष्ट्रपति के डिनर में किसी ने बनारसी साड़ी पहनी तो कोई देसी लहंगा पहने नजर आई।

परोसे गए विविध तरह के व्यंजन

रात्रिभोज में मुंबई पाव, इलायची की खुश्बू वाला सांवा का हलवा, अंजीर-आड़ू मुरब्बा आदि व्यंजन शामिल थे। शुरुआती भोजन (स्टार्टर)- ‘पात्रम’ – ‘ताजी हवा का झोंका’ में दही के गोले , मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रीस्प्स (दूध, गेंहू व मेवा युक्त) था। मुख्य भोजन- वनवर्णन में ग्लेज्ड फॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प्स और करी पत्ते के साथ तैयार केरल लाल चावल के साथ परोसे गए। कटहल गैलेट (दूध और गेंहू युक्त) था।

तस्वीरों में देखे-विदेशी मेहमानों की पत्नियों का देशी लुक

image 72 | Sach Bedhadak

राष्ट्रपति की ओर से दिए गए डिनर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋृषि सुनक की पत्नी अक्षता ने लहंगा पहन रखा था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी संग तस्वीर खिंचवाई।

image 73 | Sach Bedhadak

जापानी पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी ने बनारसी साड़ी पहनी नजर आई।

image 74 | Sach Bedhadak

मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ की पत्नी कबिता रामडानी भी साड़ी में नजर आईं।

image 75 | Sach Bedhadak

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति की पत्नी पारंपरिक भारतीय कुर्ते में नजर आईं।

image 76 | Sach Bedhadak

वहीं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हमेशा की तरह परंपरागत साड़ी में नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें:-G-20 में खुला आर्थिक सहयोग का रास्ता …बनेगा भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर, जहाजों-ट्रेनों में होगा निवेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *